
ओडिशा में बड़ा ट्रेन हादसा, मालगाड़ी से टकराई कोरोमंडल एक्सप्रेस, 10 यात्री जख्मी
AajTak
ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम को बड़ा ट्रेन हादसा हो गया. बहनागा स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी आपस में टकरा गई. तलाशी और बचाव अभियान के लिए टीमें मौके पर पहुंच गई हैं. वहीं बालासोर कलेक्टर को भी सभी जरूरी व्यवस्था करने के लिए मौके पर पहुंचने और राज्य स्तर से किसी भी अतिरिक्त मदद की आवश्यकता होने पर एसआरसी को भी सूचना दे दी गई है.
ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम को बड़ा ट्रेन हादसा हो गया. यहां बहनागा स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी आपस में टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी से उतरी. ट्रेन के कई डिब्बे मालगाड़ी पर चढ़ गए. जानकारी के मुताबिक कोरोमंडल की 4 बोगियां पटरी से उतर गई हैं. कई लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है. वहीं कई यात्रियों के ट्रेन के पलटे डिब्बों में फंसे होने की बात सामने आ रही है. फिलहाल इस रूट की सभी ट्रेनों को रोक दिया गया है.
विशेष राहत आयुक्त कार्यालय ने जानकारी दी कि हादसे वाली जगह पर तलाशी और बचाव अभियान के लिए टीमें मौके पर पहुंच गई हैं. वहीं बालासोर कलेक्टर को भी सभी जरूरी व्यवस्था करने के लिए मौके पर पहुंचने और राज्य स्तर से किसी भी अतिरिक्त मदद की आवश्यकता होने पर एसआरसी को भी सूचना दे दी गई है. इसके अलावा ट्रैक को खाली कराने का भी काम शुरू कर दिया गया है. डीजीपी फायर सर्विसेज डॉ. सुधांशु सारंगी भी दुर्घटनास्थल के लिए मुख्यालय से रवाना हो चुके हैं. वहीं राज्य सरकार बचाव कार्यों के लिए मौके पर जनरेटर और रोशनी की व्यवस्था कर रही है.
हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए
- इमरजेंसी कंट्रोल रूम: 6782262286
- हावड़ा: 033-26382217
- खड़गपुर: 8972073925, 9332392339

ईरान युद्ध में तीन हफ्ते के संघर्ष के बाद अब अमेरिका शांति वर्ता शुरु करने जा रहा है. ट्रंप प्रशासन ने अब अंधरूनी स्तर पर बातचीत के विकल्प तलाशना शुरु कर दिए है. वहीं इजरायल ने दक्षिण लेबनान में एक अहम पुल को एयरस्ट्राइक कर बम से उड़ा दिया और साथ ही लिटानी नदी के पास स्थित सभी पुलों को उड़ाने का निर्देश दे दिया है.












