
ऑस्ट्रेलिया में समुद्री तट पर फंसी सैकड़ों व्हेल, वॉलंटियर्स कर रहे बचाने की कोशिश
AajTak
ऑस्ट्रेलियाई टीवी चैनल एबीसी ने डीबीसीए प्रवक्ता के हवाले से बताया कि दोपहर तक 26 जीवों की मौत हो चुकी है. रिपोर्ट में कहा गया है कि वॉलंटियर्स 140 से अधिक व्हेलों को जीवित रखने की कोशिश कर रहे हैं.
पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के तट पर 160 से अधिक व्हेल मछलियां फंस गईं. स्थानीय अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है. वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की पार्क एंड वाइल्ड लाइफ अथॉरिटी DBCA ने कहा कि पर्थ से लगभग 250 किमी दक्षिण में डनसबोरो के पास बड़ी संख्या में व्हेल मछलियां उथले पानी में फंस गई हैं.
ऑस्ट्रेलियाई टीवी चैनल एबीसी ने डीबीसीए प्रवक्ता के हवाले से बताया कि दोपहर तक 26 जीवों की मौत हो चुकी है. रिपोर्ट में कहा गया है कि वॉलंटियर्स 140 से अधिक व्हेलों को जीवित रखने की कोशिश कर रहे हैं.
'विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में ही व्हेलों के पास जाएं'
इस बीच आपातकालीन सेवाओं ने लगभग 20 व्हेलों के एक अन्य समूह को भी किनारे पर फंसने से बचाने के लिए नावों का इस्तेमाल किया. तट से थोड़ा आगे गहरे पानी में लगभग 110 व्हेलों का एक और झुंड भी पाया गया.
एनिमल राइट्स एक्टिविस्ट और स्थानीय निवासी व्हेलों को जीवित रखने के लिए उन पर पानी डालने के लिए समुद्र तट पर पहुंच रहे हैं. हालांकि स्थानीय अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि वे सिर्फ विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में ही व्हेलों के पास जाएं.
'व्हेलों की मौत भयानक है'

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.








