
ऑस्ट्रेलिया में बुर्के पर हंगामा, नकाब पहन कर सदन पहुंचीं सीनेटर पॉलीन हैंसन
AajTak
ऑस्ट्रेलिया में सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए सीनेटर हैंसन बुर्का पहनकर फिर से सदन पहुंच गईं, जिससे सदन में हंगामा हो गया. इसके बाद सदन की कार्यवाही की स्थगित कर दिया. वहीं, मुस्लिम सांसदों ने पॉलीन के इस कदम को नस्लवादी बताया और विरोध जताया.
ऑस्ट्रेलिया की दक्षिणपंथी सीनेटर पॉलीन हैंसन सोमवार को संसद में पूरा बुर्का पहनकर प्रवेश किया, जिससे हंगामा मच गया और सदन की कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित कर दी. उनके इस कदम का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का और चेहरा ढकने वाले सभी परिधानों (कपड़ों) पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगवाना था. वहीं, उनके इस कदम का विरोध करते हुए मुस्लिम सीनेटरों ने उन पर नस्लवाद का आरोप लगाया है और इसे शर्मनाक बताया.
दरअसल, सीनेट ने हैंसन के बुर्का प्रतिबंध वाले विधेयक पेश करने की मंजूरी नहीं दी थी. इसी के विरोध में उन्होंने सदन में बुर्का पहनकर प्रवेश किया. ये दूसरी बार है जब उन्होंने बुर्का पहना हो. इससे पहले उन्होंने साल 2017 में भी पूरे देश में बुर्का बैन की मांग की थी. वहीं, जब हैंसन ने बुर्का उतारने से इनकार कर दिया तो कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित करनी पड़ी.
पॉलीन हैंसन के इस कदम का विरोध करते न्यू साउथ वेल्स राज्य की ग्रीन्स सीनेटर मुस्लिम मेहरीन फारुकी ने कहा, ये एक नस्लवादी सीनेटर है जो स्पष्ट रूप से खुलेआम नस्लवाद दिखा रही है.
'शर्मनाक है स्टंट'
उधर, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया राज्य की स्वतंत्र सीनेटर मुस्लिम फातिमा पायमन ने इस स्टंट को 'शर्मनाक' बताया.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.









