
ऑस्ट्रेलिया के समंदर में मिला इसरो का सैटेलाइट मलबा, जानें कितना खतरनाक
AajTak
लगभग 15 दिन पहले ऑस्ट्रेलिया के पश्चमी तट पर मिली गुंबदनुमा रहस्यमयी वस्तु को लेकर पर्दा उठ गया है. भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो ने इस बात की पुष्टि की है कि यह मलबा उसके रॉकेट PSLV का पार्ट है. इस रहस्यमयी वस्तु के मिलने के बाद से ही आम लोगों के साथ-साथ वैज्ञानिकों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ था.
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने सोमवार को इस बात की पुष्टि की है कि 17 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी तट पर मिली रहस्यमयी वस्तु उसके रॉकेट PSLV का ही मलबा है. चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग के तीन दिन बाद ही इस वस्तु के मिलने से आम लोगों और वैज्ञानिकों के बीच यह चर्चा का विषय बन गया था. शुरुआत में यह कहा गया था कि यह वस्तु चंद्रयान-3 से जुड़ी हो सकती है. हालांकि, इसरो ने इसे सिरे से खारिज कर दिया था.
वहीं, ऑस्ट्रेलिया अंतरिक्ष एजेंसी (एएसए) ने सोमवार को कहा कि कुछ सप्ताह पहले पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के तटों पर मिली एक बड़ी वस्तु भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के रॉकेट का मलबा होने की पुष्टि की गई है.
इसरो ने भी इस पर सहमति जताते हुए कहा है कि यह मलबा उसके ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) रॉकेटों में से एक हो सकता है. ज्ञात हो कि पीएसएलवी इसरो का सबसे भरोसेमंद रॉकेट है. इसरो PSLV की मदद से 58 प्रक्षेपण मिशन को अंजाम दे चुका है. हलांकि, यह पहली बार नहीं है कि सैटेलाइट का मलबा मिला है.
ऑस्ट्रेलिया में मिली रहस्यमयी वस्तु पीएसएलवी रॉकेट का अधजला हिस्साः इसरो
अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी के एक अधिकारी ने कहा है, "ऑस्ट्रेलिया में मिली वस्तु संभवतः पीएसएलवी रॉकेट का एक अधजला हिस्सा है. दो महीने पहले इसकी मदद से आईआरएनएसएस समूह के लिए एक नेविगेशन उपग्रह लॉन्च किया गया था. इस उपग्रह को दक्षिण दिशा में प्रक्षेपित किया गया था. संभव है कि वायुमंडल में वापस आते वक्त रॉकेट का एक हिस्सा पूरी तरह नहीं जला हो और समुद्र में गिर गया हो. जो बाद में ऑस्ट्रेलियाई तट की ओर बह गया हो."
कितना खतरनाक है यह मलबा?

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.









