
ऑनस्क्रीन मां की मौत से दुखी अनुपमा फेम Rupali Ganguly, बोलीं- बहुत कुछ बाकी रह गया
AajTak
बीते दिन 21 नवंबर को माधवी गोगटे ने आखिरी सांसें लीं और इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है. माधवी गोगटे के निधन से रुपाली गांगुली समेत अनुपमा शो की पूरी स्टार कास्ट सदमे में है.
टीवी के पॉपुलर शो अनुपमा के फैंस के लिए एक दुखभरी खबर सामने आई है. शो में रुपाली गांगुली की मां के किरदार में नजर आने वाली एक्ट्रेस माधवी गोगटे का निधन हो गया है. बीते दिन 21 नवंबर को माधवी गोगटे ने आखिरी सांसें लीं और इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है. माधवी गोगटे के निधन से रुपाली गांगुली समेत अनुपमा शो की पूरी स्टार कास्ट सदमे में है. एक्ट्रेस के निधन की खबर से टीवी जगत में भी शोक की लहर है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












