
ऐसे हथकड़ी और जंजीरों में जकड़े जाते हैं अवैध माइग्रेंट्स... व्हाइट हाउस ने जारी किया जबरन घर वापसी का Video
AajTak
व्हाइट हाउस के आधिकारिक पेज पर पोस्ट किए गए 41 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि डिपोर्ट किए जाने वाले प्रवासियों को तैयार किया जा रहा है. डिपोर्ट किए जाने वाले एक प्रवासी को तैयार करते पुलिस अधिकारी को देखा जा सकता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि यह अधिकारी प्रवासी शख्स को हथकड़ियां लगा रहा है. एयरपोर्ट पर हथकड़ियां और चेन रखी देखी जा सकती है.
अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद से ही डोनाल्ड ट्रंप अवैध प्रवासियों को लेकर सख्त है. भारत सहित कई देशों के अवैध प्रवासियों को उनके मुल्क भेज चुका है. ट्रंप अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे प्रवासी भारतीयों के तीन प्लेन भारत भेज चुके हैं. हथकड़ियों में बंधे इन भारतीयों की तस्वीरों और वीडियो पर जमकर बवाल भी हुआ था. इस बीच व्हाइट हाउस ने हथकड़ियों में बंधे अवैध प्रवासियों का एक नया वीडियो पोस्ट किया है.
व्हाइट हाउस के आधिकारिक पेज पर पोस्ट किए गए 41 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि डिपोर्ट किए जाने वाले प्रवासियों को तैयार किया जा रहा है. डिपोर्ट किए जाने वाले एक प्रवासी को तैयार करते पुलिस अधिकारी को देखा जा सकता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि यह अधिकारी प्रवासी शख्स को हथकड़ियां लगा रहा है. एयरपोर्ट पर हथकड़ियां और चेन रखी देखी जा सकती है.
इस वीडियो में हालांकि, डिपोर्ट किए जाने वाले शख्स का चेहरा नहीं दिखाया गया है.लेकिन उसके हाथों और पैरों में बेड़ियां लगाते हुए देखा जा सकता है. एक अन्य क्लिप में एक शख्स प्लेन में चढ़ता दिखाई दे रहा है. उसके पैरों में बेड़ियां बंधी हुई हैं.
5 फरवरी को अवैध प्रवासी भारतीयों का प्लेन अमृतसर पहुंचा था
अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर अमेरिका का पहला मिलिट्री प्लेन पांच फरवरी को भारत पहुंचा था. अमेरिकी C-147 प्लेन से अवैध प्रवासी भारतीयों का पहला जत्था भारत पहुंचा था. इस प्लेन में 104 भारतीय सवार थे.
यह प्लेन अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड हुआ था. प्लेन में कुल 104 भारतीय थे जिनमें 79 पुरुष और 25 महिलाएं थीं. अमेरिका से डिपोर्ट कर लाए गए भारतीयों को मेक्सिको-अमेरिकी सीमा से पकड़ा गया था. कहा जा रहा है कि ये भारत से वैध तरीके से रवाना हुए थे लेकिन इन्होंने डंकी रूट के जरिए अमेरिका में घुसने की कोशिश की थी.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.








