
एस्ट्रोलॉजी बिजनेस में उतरने वाली हैं एकता, किया ऐलान, इस बात का है पछतावा
AajTak
मुंबई में हुए इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2025 में पहुंची थीं. यहां एकता कपूर ने अपने सबसे बड़े पछतावे के बारे में बताया. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उनका पैशन प्रोजेक्ट है ज्योतिष शास्त्र यानी एस्ट्रोलॉजी है, जो उनका अगला बिजनेस होगा.
टीवी और बॉलीवुड की जानी मानी प्रोड्यूसर और कंटेंट क्वीन एकता कपूर घर-घर में फेमस हैं. 25 सितंबर की शाम एकता, मुंबई में हुए इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2025 में पहुंची थीं. यहां एकता कपूर ने अपने सबसे बड़े पछतावे के बारे में बताया. मॉडरेटर प्रीति चौधरी संग बातचीत के दौरान उन्होंने ये भी कहा कि उनका पैशन प्रोजेक्ट है ज्योतिष शास्त्र यानी एस्ट्रोलॉजी है.
खुद की जिंदगी पर शो बनाएंगी एकता?
रैपिड फायर खेलते हुए एकता कपूर से पूछा गया कि अगर उनकी जिंदगी पर कोई शो बना तो उसका नाम क्या होगा. एकता ने कहा- टू मच टू सून. एकता ने कहा कि 18 साल की उम्र में उन्हें बेशुमार का फेम और शोहरत मिली. 25 साल की उम्र में वो अपनी पीक पर थीं और 30 साल की उम्र में उन्हें कह दिया गया था कि उनका खेल अब खत्म हो गया है. अब उन्हें कुछ नया करना होगा. तो ये सही में 'टू मच टू सून' था.
जिंदगी में इस बात का है पछतावा
आगे प्रोड्यूसर से उनके सबसे बड़े पछतावे के बारे में पूछा गया. उन्होंने कहा, 'मुझे एक पछतावा है, जो मेरी पर्सनैलिटी से निकलकर आया है. मैं सोचती हूं कि काश मैंने खुद को थोड़ी ढील दी होती. अपनी जिंदगी के बहुत से मोड़ों पर मैंने खुद को बड़े इम्तिहानों से गुजारा है. दिमागी रूप से खुद को चीजों से लड़ाया है. मैं अपने साथ कठोर थी. वो सभी साल कभी नहीं वापस आएंगे. मुझे लगता था कि वो बहुत बड़े इश्यू हैं, लेकिन अब मुझे उनसे शिकायत नहीं है. मुझे लगता है कि वो मेरा सबसे बड़ा पछतावा है, क्योंकि मैंने वो साल मैंने खुद पर शक करने और अपने लायक होने या न होने पर सवाल उठाते हुए बिताए हैं. मैंने वो साल खो दिए और मैं खुश भी नहीं थी.'
ज्योतिषी बनेंगी एकता कपूर

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










