
एक तानाशाह की सनक और पाकिस्तान की बर्बादी के बीज... बेनजीर भुट्टो के पिता की जेल डायरी के आखिरी पन्ने...
AajTak
आर्थिक बदहाली, तानाशाहों की लंबी लिस्ट और राजनीतिक हिंसा से लगातार जूझ रहे पाकिस्तान के इस हालत तक पहुंचने की कहानी कम रोचक नहीं है. इसकी शुरुआत हुई थी एक युद्धोन्माद से, एक तानाशाह की सनक से और उसके बाद आतंकवाद की वंश बेल बढ़ाते जाने वाली अदूरदर्शी नीतियों से.
आर्थिक बदहाली, तानाशाहों की लंबी लिस्ट और राजनीतिक हिंसा से लगातार जूझ रहे पाकिस्तान के इस हालत तक पहुंच की कहानी कम रोचक नहीं है. इसकी शुरुआत हुई थी एक युद्धोन्माद से, एक तानाशाह की सनक से और उसके बाद आतंकवाद की वंश बेल बढ़ाते जाने वाली अदूरदर्शी नीतियों से. आज पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो आईएमएफ पर कर्ज न देने का आरोप लगाते हैं तो यूएन पर कश्मीर मुद्दे को गंभीरता से न लेने का आरोप भी मढ़ते हैं. लेकिन पाकिस्तान के इस हालत में पहुंचने की कहानी की शुरुआत हुई थी करीब पांच दशक पहले. जब युद्धोन्माद ने पाकिस्तान को अपना शिकार बनाया और उसका परिणाम एक ऐसे तानाशाह के रूप में मिला जिसने पाकिस्तान को आतंकवाद का ऐसा चोला पहना दिया जिससे आगे आने वाले कई दशकों तक भी उबरने की गुंजाइश नहीं दिख रही है.)
...120 अरब अमेरिकी डॉलर का विदेशी कर्ज, सिर्फ 3 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार, बंद होते कल कारखाने, बिकने को या लीज पर रखने को तैयार सरकारी प्रोजेक्ट और विभाग, रोटी-पेट्रोल और जरूरी सामान जुटाने को भटकती आम जनता और आर्थिक मदद पाने के लिए विदेशी दौरों पर दौड़ते नेता... ये हकीकत है आज के पाकिस्तान की. जो हमारा पड़ोसी देश है और कमोबेश भौगोलिक हालात में हमारे जैसा ही है. लेकिन अतीत की कारगुजारियां, खराब आर्थिक सेहत और आतंकी देश होने के तमगे ने जिसे कहीं का नहीं छोड़ा है. आज के हालात के बीज कहां पड़े इसे समझने के लिए पाकिस्तान के उस प्रधानमंत्री की जेल डायरी के कुछ पन्नों को खंगालने की जरूरत है जिसे फांसी पर चढ़ने से पहले के दिनों में रावलपिंडी जेल की कालकोठरी में लिखी गई थी.
पाकिस्तान के खराब हालात का अंदाजा उसके विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के छलक रहे इस दर्द से लगाया जा सकता है, जिनका कहना है कि- 'हम मुसीबत में घिरे हैं, न देश के अंदर कोई रास्ता है और न आईएमएफ जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठन खुलकर मदद देने को तैयार हैं और रोड़े भी अटका रहे हैं. कश्मीर जैसे मिशनों पर भी हमारी रट को यूएन में भाव नहीं मिल रहा है.' यानी एक फेल होता मुल्क जो आर्थिक रूप से लाचार तो हो ही रहा है लेकिन दुनिया के मंच पर तवज्जो भी खोता जा रहा है.
बदहाली की ये कहानी है पुरानी आप सोच रहे होंगे कि पाकिस्तान के आर्थिक हालात की ये तस्वीर एक और तबाह एशियाई देश श्रीलंका की तरह नई-नई बनी होगी. लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. आतंकी देश होने की पहचान बनाने से पहले भी पाकिस्तान की ऐसी ही तस्वीर हुआ करती थी. कभी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे जुल्फिकार अली भुट्टो की जेल डायरी में पाकिस्तान की तबाही के बीज की पूरी हकीकत दर्ज है. जुल्फिकार अली भुट्टो अपनी डायरी में लिखते हैं- 'इतिहास और भूगोल- इल्म के दो ऐसे अहम मैदान हैं जिनकी जड़ें दूर-दूर तक फैली हुई हैं. मैंने कई बार जिया उल हक को समझाने की कोशिश की, लेकिन...'
जुल्फिकार अली भुट्टो की बेटी बेनजीर भुट्टो थीं जो पाकिस्तान की प्रधानमंत्री रहीं और बाद में साल 2007 में आतंकियों की गोली का शिकार हो गईं. हम बात कर रहे थे बेनजीर के पिता जुल्फिकार अली भुट्टो की जो 1970 के दशक में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री हुआ करते थे. जिनको उन्हीं के चेले कहे जाने वाले सैन्य शासक जनरल जिया उल हक ने फांसी पर चढ़ा दिया था. बेनज़ीर भुट्टो ने अपनी आत्मकथा 'द डॉटर ऑफ द ईस्ट' में साजिश के तहत जनरल जिया द्वारा अपने पिता को फांसी पर चढ़ाने और अपने परिवार पर हुए जुल्मों-सितम की पूरी दास्तान बयां की है.
ये भी पढ़ें: भारत से हार की वो टीस... पाकिस्तान में कैसे 'गाली' बन गया इमरान खान का सरनेम 'नियाजी'?

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








