
एक तरफ तमाचा, दूसरी ओर तारीफ... 125 फीसदी टैरिफ लगाकर ट्रंप बोले- शी जिनपिंग स्मार्ट
AajTak
ट्रंप ने कहा कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग दुनिया के सबसे स्मार्ट लोगों में से एक हैं. और हम यकीनन बहुत बेहतरीन डील करेंगे. राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि शी ऐसे शख्स हैं जिन्हें पता है कि आखिर क्या करना है. वह अपने मुल्क से प्यार करते हैं. हम यकीनन टैरिफ पर बात करेंगे.
टैरिफ की वजह से अमेरिका और चीन के संबंध बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं. मौजूदा समय में अमेरिका ने चीन पर 125 फीसदी टैरिफ लगा दिया है. चीन ने भी जवाबी कार्रवाई में उस पर 84 फीसदी टैरिफ लगा दिया है. लेकिन दिलचस्प ये है कि चीन पर भारी-भरकम टैरिफ लगाते हुए ट्रंप ने शी जिनपिंग को स्मार्ट कह दिया.
ट्रंप ने कहा कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग दुनिया के सबसे स्मार्ट लोगों में से एक हैं. और हम यकीनन बहुत बेहतरीन डील करेंगे. राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि शी ऐसे शख्स हैं जिन्हें पता है कि आखिर क्या करना है. वह अपने मुल्क से प्यार करते हैं. हम यकीनन टैरिफ पर बात करेंगे.
वहीं, जब अमेरिका के टैरिफ पर सवाल पूछा गया तो चीन के वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ही योंगकियान ने कहा कि चीन का रुख स्पष्ट और तर्कसंगत है. अगर अमेरिका बात करना चाहता है तो हमारे दरवाजे हमेशा खुले हैं. लेकिन बातचीत आपसी सम्मान और समानता के आधार पर होनी चाहिए. अगर अमेरिका युद्ध ही चाहता है तो हम इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे. दबाव और धमकी चीन के साथ नहीं चलेगी.
चीन के विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी टैरिफ की आलोचना करते हुए कहा है कि वह अपने वैध अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए ठोस और मजबूत कदम उठाएगा.
बता दें कि अमेरिका के टैरिफ में छूट के फैसले से भारत समेत 75 देशों को फिलहाल राहत मिली है. इन देशों पर नई टैरिफ दरें लागू नहीं होंगी और उन्हें 90 दिनों की छूट दी गई है. इस अवधि में उन पर केवल 10% शुल्क लगेगा. अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि जो देश अमेरिका के खिलाफ जवाबी कार्रवाई से बचे हैं, उन्हें इसका इनाम मिलेगा. उन्होंने बताया कि मेक्सिको और कनाडा को 10% टैरिफ स्लैब में शामिल किया गया है, जिससे उन्हें राहत मिलेगी.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.









