
एक के बाद एक बम धमाकों से दहला पाकिस्तान, मस्जिदों को बनाया निशाना, भड़का तालिबान
AajTak
पाकिस्तान के बलूचिस्तान के मास्टुंग जिले में मदीना मस्जिद के पास हुए आत्मघाती हमले के कुछ घंटे बाद ही यह दूसरा विस्फोट हुआ था. हालांकि, अभी तक किसी भी आतंकी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. इस धमाके में मास्टुंग के डीएसपी नवाज गाशकोरी की मौत हो गई.
पाकिस्तान में शुक्रवार को सिलसिलेवार दो बड़े बम धमाके हुए हैं. ये दोनों हमले अफगानिस्तान और ईरान की सीमा से सटे इलाकों में हुए हैं. पहला धमाका बलूचिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान हुआ, जिसमें एक डीसीपी समेत 52 लोगों की मौत हुई है जबकि पचास से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. दूसरा धमाका खैबर पख्तूनख्वाह के हंगू में हुआ है.
खैबर पख्तूनख्वाह में हुए दूसरे धमाके में तीन लोगों की मौत हुई है जबकि 12 लोग घायल हुए हैं. यहां पुलिस लाइन के अंदर बनी मस्जिद में उस समय धमाका हुआ, जब जुमे की नमाज अदा की जा रही थी. इन दोनों घटनाओं में आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया.
रिपोर्ट के मुताबिक, कई लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की खबर है. बलूचिस्तान में सुसाइड हमलावर ने डीएसपी की जीप के बिल्कुल करीब आकर खुद को उड़ा लिया था. एक दिन में दो-दो धमाकों से पाकिस्तान दहल उठा है. इन दोनों फिदायीन हमलों के केंद्र में मस्जिद है, जहां जुमा होने की वजह से इतनी भीड़ थी कि पैर रखने तक की जगह नहीं थी. यहां लोग ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के जुलूस के लिए इकट्ठा हुए थे. इन हमलों के बाद पाकिस्तान में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
दोआबा पुलिस स्टेशन के एसएचओ शहराज खान ने कहा कि यह विस्फोट हंगू में एक मस्जिद के भीतर हुआ. जिस समय धमाका हुआ, उस समय मस्जिद के भीतर 30 से 40 नमाजी थे. उन्होंने बताया कि विस्फोट की वजह से मस्जिद की छत ढह गई.
बता दें कि बलूचिस्तान के मास्टुंग जिले में मदीना मस्जिद के पास हुए आत्मघाती हमले के कुछ घंटे बाद ही यह दूसरा विस्फोट हुआ था. हालांकि, अभी तक किसी भी आतंकी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. इस धमाके में मास्टुंग के डीएसपी नवाज गाशकोरी की मौत हो गई.
विस्फोट के बाद सामने आई कई तस्वीरों और वीडियो में कई खून से सनी लाशें दिखाई दे रही हैं. बलूचिस्तान के अंतरिम सूचना मंत्री जान अचकजई ने कहा कि बचाव दल को मस्तुंग भेजा गया है. उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल लोगों को क्वेटा स्थानांतरित किया जा रहा है और सभी अस्पतालों में आपात स्थिति लागू कर दी गई है.इस बीच, अंतरिम गृह मंत्री सरफराज अहमद बुगती ने विस्फोट की कड़ी निंदा की और लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








