
एक के बाद एक कहां गायब हो रहे इमरान खान के खास? पाकिस्तानी सेना पर लगा आरोप
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का कहना है कि उनकी पार्टी का इंस्टाग्राम पेज संभालने वाले अताउर रहमान को गुरुवार सुबह लाहौर से अगवा कर लिया गया है. उन्होंने इसके लिए सेना को जिम्मेदार ठहराया है.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के इंस्टाग्राम को संभालने वाली टीम के प्रमुख को अगवा करने का मामला सामने आया है. खुद इमरान खान ने ट्वीट कर यह आरोप लगाया है.
इमरान खान ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि उनकी पार्टी के इंस्टाग्राम प्रमुख अताउर रहमान को गुरुवार सुबह लाहौर से अगवा कर लिया गया.
खान ने रहमान को तुरंत रिहा करने की मांग करते हुए ट्वीट कर कहा कि बीती रात को एक और शख्स को अगवा किया गया. इस बार लाहौर के फैजल टाउन से पीटीआई के इंस्टाग्राम प्रमुख अताउर रहमान को अगवा कर लिया गया. हमारी सोशल मीडिया टीम के लोगों को लगातार अगवा किया जा रहा है. मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं. अताउर हमारे साथ पिछले 15 सालों से थे.
उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते खुफिया एजेंसियों ने हमारे एक और सोशल मीडिया एक्टिविस्ट 'हमारा पाक' के प्रमुख वकास अमजद को उठा लिया था. उन्हें कथित तौर पर न्यायिक हिरासत में प्रताड़ित किया गया.
कहा जा रहा है कि पिछले महीने भी इमरान खान की पार्टी के एक और सोशल मीडिया एक्टिविस्ट अजहर माशवानी को उठा लिया गया था.
'सेना को जिम्मेदार ठहराया'

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.









