
'उनकी तरक्की देख खुद पर शर्म...', पाकिस्तान में उठी भारत से हाथ मिलाने की बात, क्या बोले PM शरीफ?
AajTak
पाकिस्तान के बिजनेस समुदाय के बीच देश की आर्थिक और राजनीतिक हालत को लेकर नाराजगी है. उनका कहना है कि देश की हालत ऐसी हो चुकी है कि उनके लिए व्यापार करना लगभग असंभव हो गया है. व्यापारियों ने शहबाज शरीफ से मुलाकात के दौरान भारत को लेकर बड़ी मांग कर दी है.
पाकिस्तान में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मांग की जा रही है कि वो भारत के साथ हाथ मिलाएं और बातचीत शुरू करें. शहबाज शरीफ से एक मुलाकात के दौरान पाकिस्तान के व्यापारी समुदाय ने कहा है कि देश की वर्तमान हालत ऐसी है कि व्यापार करना लगभग असंभव है. व्यापारियों की मांग है कि शहबाज शरीफ भारत के साथ बातचीत शुरू करें और जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से हाथ मिला लें ताकि देश में आर्थिक और राजनीतिक स्थिरता कायम हो.
शहबाज शरीफ और कराची के व्यापारियों की बैठक सीएम हाउस में आयोजित की गई थी जो लगभग एक घंटे चली. इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि पाकिस्तान में ऊर्जा की कीमतें बहुत ज्यादा है और सरकार की नीतियां भी लगातार बदलती रहती हैं जिससे बिजनेस में काफी दिक्कतें आ रही हैं.
पाकिस्तानी अखबार 'डॉन' के मुताबिक, व्यापारियों ने पीएम शरीफ से तीखे सवाल किए और कहा कि वो भारत के साथ व्यापार वार्ता शुरू करें. उन्होंने देश की राजनीतिक अस्थिरता को खत्म करने के लिए शरीफ से मांग की कि वो जेल में बंद पीटीआई प्रमुख इमरान खान से हाथ मिला लें.
पाकिस्तान के बड़े व्यापारिक समूह आरिफ हबीब ग्रुप के मुखिया आरिफ हबीब ने शरीफ से मुलाकात के दौरान कहा, 'आपने सत्ता में आने के बाद कुछ लोगों से हाथ मिलाया है जिसके अच्छे नतीजे सामने आए हैं, हमने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से डील में अच्छी प्रगति की है. मेरा सुझाव है कि आप कुछ और लोगों से हाथ मिलाएं. एक तो भारत से व्यापार के मामले में जो हमारी अर्थव्यवस्था को बहुत लाभ पहुंचाएगा.'
आरिफ हबीब ने आगे कहा, 'दूसरा हाथ आप आदियाला जेल में रह रहे इंसान (इमरान खान) से मिला लें. चीजों को ठीक करने की कोशिश करें, मुझे यकीन है कि आप ये कर पाएंगे.'
क्या बोले शहबाज?

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.








