
उधर मोहम्मद यूनुस चीन में, इधर अचानक अमेरिकी आर्मी के बड़े जनरल पहुंच गए बांग्लादेश
AajTak
अमेरिकी दूतावास ने कहा कि अपनी यात्रा के दौरान, लेफ्टिनेंट जनरल जोएल 'जेबी' वॉवेल ने बांग्लादेश सशस्त्र बलों के अपने समकक्षों से मुलाकात की, जिससे बांग्लादेश सेना के साथ मजबूत संबंधों के लिए अमेरिकी सेना की प्रतिबद्धता को बल मिला.
बांग्लादेश (Bangladesh) की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस इस वक्त चीन के दौरे पर हैं. वहीं, दूसरी तरफ अमेरिका के एक टॉप सेना अधिकारी ढाका पहुंचे. अमेरिका ने क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए बांग्लादेश सेना के महत्व को ध्यान में रखते हुए उसे अपने सैन्य हार्डवेयर से लैस करने में अपनी दिलचस्पी दिखाई है. अमेरिकी सेना के डिप्टी कमांडिंग जनरल ढाका ढाका पहुंचे हैं.
मंगलवार देर रात जारी एक बयान में, अमेरिकी दूतावास ने कहा कि अपनी यात्रा के दौरान, लेफ्टिनेंट जनरल जोएल 'जेबी' वॉवेल ने बांग्लादेश सशस्त्र बलों के अपने समकक्षों से मुलाकात की, जिससे बांग्लादेश सेना के साथ मजबूत संबंधों के लिए अमेरिकी सेना की प्रतिबद्धता को बल मिला.
इसमें कहा गया है कि उन्होंने साझा सुरक्षा हितों और चल रहे सहयोग पर बात की, जिसके तहत उन्होंने अंतर-संचालन और क्षमताओं को बढ़ाने के लिए यूएस-ओरिजिन उपकरणों की क्षमताओं को बढ़ाने पर बात की. वोवेल ने बांग्लादेश की सेना की भी तारीफ की.
क्या-बातचीत हुई?
सरकार द्वारा चलाई जाने वाली बांग्लादेश संगबाद संस्था (BSS) ने कहा कि अमेरिकी जनरल ने बांग्लादेश की सेना द्वारा घरेलू सुरक्षा के लिए जारी समर्थन को स्वीकार किया.
BSS ने बताया, "विजिट के दौरान, लेफ्टिनेंट जनरल वोवेल ने बांग्लादेश की सेना अधिकारियों के साथ हाई-लेवल चर्चा की. उन्होंने इस दौरान आर्मी स्टाफ जनरल के चीफ वाकर उज जमान से भी बात की."

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








