
उत्तरी इराक के कुर्दिस्तान में तुर्की ने की बमबारी, 8 की मौत, 23 घायल
AajTak
तुर्की लगातार उत्तरी इराक में हवाई हमले करता रहा है. तुर्की इराक के कुर्द लड़ाकों को आतंकी मानकर उन पर हमले करता रहता है. वहीं तुर्की की कार्रवाई के विरोध में कुर्द कमांडो भेजकर उसका जवाब देते हैं.
इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र में तुर्की की कार्रवाई रुकने का नाम नहीं ले रही है. तुर्की ने उत्तरी इराक के कुर्द बहुल इलाके में बमबारी को अंजाम दिया है. इस हमले में 8 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, 23 लोग घायल बताए जा रहे हैं.
हमला उत्तरी इराक के दोहुक प्रांत में हुआ. इराकी मीडिया के मुताबिक कुर्दिस्तान और तुर्की के बीच सीमा पर जाखो शहर के एक रिसॉर्ट पर भीषण बमबारी की गई. मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि मारे गए सभी नागरिक टूरिस्ट थे.
कुर्दिस्तान पर हमला करता रहता है तुर्की
बता दें कि तुर्की लगातार उत्तरी इराक में हवाई हमले करता रहा है. तुर्की इराक के कुर्द लड़ाकों को आतंकी मानकर उन पर हमले करता रहता है. वहीं तुर्की की कार्रवाई के विरोध में कुर्द कमांडो भेजकर उसका जवाब देते हैं. कुर्द लड़ाकों के एक संगठन पीकेके ने 1984 से तुर्की के खिलाफ हथियार उठा रखे हैं. इस संघर्ष में अब तक 40 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं.
इराकी विदेश मंत्री ने किया घटनास्थल का दौरा
तुर्की के इस हमले के बाद इराक के विदेश मंत्री फुआद हुसैन ने हमले वाले क्षेत्र का दौरा किया है. उन्होंने कहा कि इराक में पहले ही कई बड़ी समस्याएं हैं, फिलहाल बमबारी सुरक्षित पर्यटन क्षेत्र पर की गई है. इससे टूरिज्म प्रभावित हुआ है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.









