
ईरान से हिज्बुल्लाह तक इस रास्ते पहुंच रहे हथियार! इजरायल ने लेबनान को दी अंजाम भुगतने की धमकी
AajTak
IDF ने हिज्बुल्लाह पर लेबनान और सीरिया के बीच नागरिक मसना सीमा क्रॉसिंग का उपयोग देश में ईरानी हथियारों की तस्करी करने के लिए करने का आरोप लगाया है. साथ ही चेतावनी दी है कि वह आतंकवादी समूह को नए हथियार प्राप्त करने से रोकने के लिए कार्रवाई करेगा. उधर, इज़रायल और हिज्बुल्लाह के बीच लड़ाई बढ़ने के कारण हाल के दिनों में हज़ारों लोग, मुख्य रूप से सीरियाई, क्रॉसिंग के माध्यम से लेबनान से सुरक्षित जगह शिफ्ट हो गए हैं.
इजरायल इस वक्त बेहद मुश्किल जंग लड़ रहा है. हमास के आतंक के खिलाफ शुरू हुई लड़ाई अब अंतहीन होती जा रही है. हिज्बुल्लाह और हूती के बाद अब ईरान से भी सीधी जंग जारी है. इजरायल के सैनिक दक्षिणी लेबनान में जमीनी अभियान पर आगे बढ़ रहे हैं तो हिज्बुल्लाह लगातार इजरायल पर रॉकेट्स दाग रहा है. इजरायल ने 60 हिज्बुल्लाह आतंकियों के मारने का दावा किया तो हिज्बुल्लाह ने सुबह ही 2 दर्जन से अधिक रॉकेट्स दागे.
इजरायल ने सीरिया में रूसी एयरबेस पर भी एक बड़ा हमला किया. जिसमें दावा है कि ईरान से हिजबुल्लाह के लिए भेजे गए हथियार थे. हालांकि लड़ाई अभी लेबनान की सरहद से आगे नहीं बढ़ी है लेकिन बयानों की जंग चालू है. ईरान के राष्ट्रपति ने कतर में कहा है कि इजरायल ने पलटवार किया तो और घातक हमला होगा. इजरायल के राजदूत ने संयुक्त राष्ट्र संघ में कहा है कि ईरान अपनी करतूतों का जल्द ही अंजाम भुगतेगा. हालांकि चुनावों में जा रहा अमेरिका इस वक्त मिडिल ईस्ट में कोई बड़ी जंग का जोखिम नहीं लेना चाहता.
इस बीच IDF ने हिज्बुल्लाह पर लेबनान और सीरिया के बीच नागरिक मसना सीमा क्रॉसिंग का उपयोग देश में ईरानी हथियारों की तस्करी करने के लिए करने का आरोप लगाया है. साथ ही लेबनान को धमकी दी है कि वह आतंकवादी समूह को नए हथियार प्राप्त करने से रोकने के लिए कार्रवाई करेगा. उधर, इज़रायल और हिज्बुल्लाह के बीच लड़ाई बढ़ने के कारण हाल के दिनों में हज़ारों लोग, मुख्य रूप से सीरियाई, क्रॉसिंग के माध्यम से लेबनान से सुरक्षित जगह शिफ्ट हो गए हैं.
बॉर्डर क्रॉसिंग पर इजरायल ने किया था हमला
आईडीएफ के अरबी भाषा के प्रवक्ता कर्नल अविचाय एड्रेई का कहना है कि पिछले सप्ताह सेना ने लेबनान और सीरिया के बीच अन्य बॉर्डर क्रॉसिंग पर हमला किया था, जिसका इस्तेमाल हिज्बुल्लाह द्वारा हथियारों की तस्करी के लिए किया जाता था, इसलिए आतंकी समूह ने हथियारों की खेप के लिए मस्ना को अपने मुख्य मार्ग के रूप में इस्तेमाल करना शुरू कर दिया.
आईडीएफ के अनुसार, आतंकी समूह इजरायली हमलों के बाद अन्य क्षतिग्रस्त क्रॉसिंग की मरम्मत करने का भी प्रयास कर रहा है. एड्रेई का कहना है कि पिछले सप्ताह, आईडीएफ ने एक क्रॉसिंग के माध्यम से हिज्बुल्लाह को संवेदनशील हथियार ले जा रहे एक ट्रक पर हमला किया. आईडीएफ ने हमले की फुटेज भी शेयर की है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.









