
ईरान में कोहराम... अमेरिकी-इजरायली हमले में 20 नागरिकों की मौत, मलबे में तब्दील हुए स्कूल और अस्पताल
AajTak
ईरानी अधिकारियों ने बताया कि तेहरान के नीलोफर स्क्वायर इलाके में शनिवार को अमेरिकी-इजरायली हमले में 20 नागरिकों की मौत हो गई है. इन हमलों में यूनेस्को की विश्व धरोहरों को भी नुकसान हो रहा है. मानवाधिकार संगठनों के अनुसार अब तक 1168 नागरिक मारे जा चुके हैं, जिनमें 194 बच्चे शामिल हैं.
USA-इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष दिन-व-दिन भीषण होता जा रहा है. इसी बीच ईरान अमेरिका और इजरायली सैनिकों पर नागरिकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है. अधिकारियों ने बताया कि तेहरान के नीलोफर स्क्वायर इलाके में अमेरिकी-इजरायली हमले में 20 ईरानी नागरिकों की मौत हो गई. वहीं, अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां लगातार नागरिक मौतों पर चिंता जता रही हैं, लेकिन जमीनी हालात और भी गंभीर होते जा रहे हैं. अमेरिकी-इजरायली हमलों की जानकारी देते हुए ईरानी अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह अमेरिकी और इजरायली सेना ने नीलोफर स्क्वायर पड़ोस पर भीषण हमला किया, जिसमें 20 निर्दोष ईरानी नागरिक मारे गए हैं.
नीलोफर स्क्वायर हमले से जुड़ा एक वीडियो ईरानी मीडिया प्रेस टीवी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर शेयर किया है. जिसमें भीषण तबाही नजर आ रही है. वीडियो में एक इमारत पूरी तरह ध्वस्त दिख रही है, जिसमें वाहन मलबे में दबे दिखाई दे रहे हैं.
प्राथमिक स्कूल पर हमला
ईरानी अधिकारियों के मुताबिक, इसे पहले शनिवार को इजरायली सेना ने एक प्राथमिक स्कूल को निशाना बनाया, जहां भारी तबाही हुई. इस हमले में 168 बच्चे मारे गए थे. बीबीसी की जांच में सामने आया है कि हमलों में केवल सैन्य ठिकाने ही नहीं बल्कि नागरिक सुविधाएं भी तबाह हो रही हैं. अस्पताल और खेल केंद्रों जैसी जगहों पर बमबारी से आम जनता में दहशत का माहौल है. यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल ऐतिहासिक स्थलों को भी इस गोलाबारी में नुकसान हो रहा है.
अब तक 1,168 नागरिकों की मौत वहीं, अमेरिका स्थित ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज एजेंसी (एचआरएएनए) की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान में अब तक कुल 1,168 नागरिक मारे जा चुके हैं, जिनमें 194 बच्चे शामिल हैं. एचआरएएनए ने कहा कि ये आंकड़े न्यूनतम हैं और सैकड़ों अन्य मौतों की जांच चल रही है. पहले की रिपोर्टों में ये संख्या 1,097 बताई गई थी, लेकिन हालिया अपडेट में ये बढ़कर 1,168 हो गई है. ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एस्माइल बघाई ने सोशल मीडिया पर स्कूल की ध्वस्त क्लासरूम की फुटेज साझा की, जिसमें हमले की भयावहता दिखाई दे रही है.
9 दिन से जारी है संघर्ष

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








