
ईरान पुलिस की हैवानियत, हिजाब नहीं पहनने पर नाबालिग को बेरहमी से पीटा, कोमा में गई लड़की हुई 'ब्रेन डेड'
AajTak
ईरानी की सरकारी मीडिया ने रविवार को बताया कि एक ईरानी लड़की, जो पुलिस की बर्बरता के बाद कोमा में चले गई थी उसे 'ब्रेन डेड' घोषित कर दिया गया है. 16 साल की इस नाबालिग लड़की को इसी महीने की शुरूआत में हिजाब कानून का उल्लंघन करने पर पुलिस ने जमकर पीट दिया था.
ईरान में हिजाब की अनिवार्यता को लेकर कड़े कानून हैं और इनका उल्लंघन करने पर अक्सर महिलाओं को पुलिस की हैवानियत का सामना करना पड़ता है. कुछ समय पहले हिजाब नहीं पहनने की वजह से एक ईरानी लड़की को पुलिस ने इतना पीटा कि वह कोमा में चले गईं. अब खबर आई है कि इस 16 साल की नाबालिग लड़की अर्मिता गेरावंड का 'ब्रेन डेड' हो गया है.
गेरावंड की तस्वीरें हुईं वायरल
कुर्दिश-ईरानी हेंगॉ जैसे मानवाधिकार संगठनों ने सबसे पहले अर्मिता गेरावंड के अस्पताल में भर्ती होने की बात को सार्वजनिक किया था और सोशल मीडिया पर 16 वर्षीय लड़की की तस्वीरें प्रकाशित कीं थी. इस तस्वीर में अर्मिता के सिर पर पट्टी, लाइफ सपोर्ट सिस्टम और मुंह में रेस्पिरेटरी ट्यूब लगी है. हालांकि तस्वीरों की पुष्टि नहीं हो सकी है. ईरान की मीडिया ने बताया कि , "गेरावंड की जो ताजा हेल्थ अपडेट से संकेत मिलता है कि डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उसका ब्रेन डेड होना निश्चित है.
ये भी पढ़ें: दो महीने के विरोध के बाद ईरान में होगी दशकों पुराने हिजाब कानून की समीक्षा, जानें क्या बोले- राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी
मेहसा अमिनी की भी इसी तरह हुई थी पिटाई
मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का मानना है कि गेरावंड को महसा अमिनी की हालत भी मेहसा अमिनी की तरह हो सकती है, जिसकी पिछले साल पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी. उसकी मौत के बाद महीनों तक देश भर में सरकार विरोधी प्रदर्शन हुए थे जिसकी वजह से ईरान के मौलवी शासकों के लिए बड़ी परेशानियां खड़ी हो गई थीं. मेहसा अमिनी भी हिजाब के नियमों का उल्लंघन करने के बाद पुलिस की गिरफ्त में आ गई थी और आरोप लगा कि पुलिस ने उसकी इतनी बेरहमी से पिटाई करी कि मेहसा की मौत हो गई.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.







