
'ईरान पर हमला ना करे इजरायल वरना भारत को...', सीरिया संकट पर क्या बोले पूर्व राजदूत
AajTak
सऊदी अरब में भारत के पूर्व राजदूत तलमीज अहमद ने सीरिया में असद की सत्ता गिरने को इजरायल, तुर्की और अमेरिका की साजिश करार दिया है. उन्होंने दावा किया है कि सीरियाई सैनिकों को पहले ही चेता दिया गया था कि अगर उन्होंने लड़ने की ठानी तो उन पर एयरस्ट्राइक की जाएगी.
सीरिया में दशकों से चले आ रहे असद परिवार के शासन का अंत हो गया है. रविवार को इस्लामिक विद्रोही समूहों ने बशर अल-असद का तख्तापलट कर दिया जिसके बाद उन्हें परिवार समेत रूस भागने को मजबूर होना पड़ा. असद की सत्ता गिरने को सऊदी अरब में भारत के पूर्व राजदूत तलमीज अहमद ने इजरायल, तुर्की और अमेरिका की साजिश करार दिया है.
तलमीज अहमद ने एक इंटरव्यू में कहा, 'अभी तक ऐसी कोई पुख्ता खबर नहीं है लेकिन मेरा मानना है कि यह इजरायल, तुर्की और अमेरिका की मिली-जुली साजिश है. इन सभी देशों के असद को सत्ता से हटाने के अपने-अपने कारण थे. तुर्की असद शासन पर कड़ी नजर बनाए हुए था और उत्तरी सीरिया में कुर्दों पर नजर रखने के लिए सैन्य ताकत भी लगा रखी थी. इजरायल सीरिया से ईरान को हटाना चाहता था. अमेरिका इसे ईरान को भू-राजनीतिक रूप से अलग-थलग करने की कोशिश के रूप में देख रहा था और रूस को सीरिया के तार्तूस बंदरगाह से हटाना चाहता था.'
'द वायर' को दिए एक इंटरव्यू में तलमीज अहमद ने कहा कि सीरिया की सेना ने विद्रोही गुटों के सामने हथियार डाल दिए क्योंकि सेना ने समझ लिया था कि अब हथियार डालने का समय आ गया है, यह लड़ने का समय नहीं है.
पूर्व राजदूत ने इराक का उदाहरण देते हुए कहा, 'आपको याद होगा कि इराक में भी कुछ ऐसा ही हुआ था जब आईएसआईएस के तत्व मूसल शहर में पहुंचे तब 20 हजार इराकी सैनिक अचानक से गायब हो गए. मुझे लगता है कि जब सैनिक देखते हैं कि अपनी जान गंवाने का कोई मतलब नहीं है क्योंकि वो हार जाएंगे. मुझे यकीन है कि इजरायल और अमेरिका ने सीरियाई सैनिकों को पहले ही चेता दिया होगा कि अगर उन्होंने लड़ने की कोशिश की तो हवाई हमले में मारे जाएंगे जैसा कि इराक में हुआ था.'
असद ने नहीं मानी डील और हो गया तख्तापलट!
तलमीज अहमद ने दावा किया कि उन्हें पूरा यकीन है, असद की सत्ता गिरने के पीछे अमेरिका, इजरायल और तुर्की का ही हाथ है.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.







