
ईरान के UAV कमांडर को मार गिराया, न्यूक्लियर सिटी इस्फहान में धमाके, हाइफा-तेल अवीव पर मिसाइल स्ट्राइक, ईरान-इजरायल जंग के ताजा अपडेट
AajTak
इजरायल के ताजा हमले में ईरान के एक UAV कमांडर की मौत हो गई है. वहीं इजरायल ने ईरान के न्यूक्लियर रिसर्च साइट इस्फहान में भी हमला किया है. यहां धमाके की आवाज सुनी गई है. इधर ईरान ने तेल अवीव और इजरायल के पोर्ट शहर हाइफा में शक्तिशाली धमाके किए हैं. जंग के नौवें दिन शांति की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है.
ईरान और इजरायल के बीच अटैक और काउंटर अटैक जारी है. ईरान ने ताजा हमले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव पर बैलेस्टिक मिसाइलों और रॉकेट से हमला किया है. टाइम्स ऑफ इजरायल ने बताया है कि सेंट्रल इजरायल में सायरन बजने शुरू हो गए हैं और ईरान से रॉकेट की कई खेप शहर को निशाना बना रही है.
शहर के कई इलाकों में धमाके हुए हैं. इजरायली मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने कुछ मिसाइलों और कई रॉकेट को इंटरसेप्ट करने में कामयाबी हासिल की है.
फार्स समाचार एजेंसी ने ईरानी सैन्य प्रवक्ता के हवाले से कहा कि शुक्रवार को तेहरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों में सैन्य स्थलों, रक्षा उद्योगों और कमांड और नियंत्रण केंद्रों के खिलाफ लंबी दूरी की और अत्यधिक भारी मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया था.
इजरायली सैन्य अधिकारी ने कहा कि उन नवीनतम ईरानी हमलों में लगभग 20 मिसाइलें दागी गईं और इजरायली एम्बुलेंस सेवा के अनुसार कम से कम दो लोग घायल हो गए.
Footage just in: Iran launches a barrage of missiles as the 18th wave of Operation True Promise 3 begins, striking Zionist targets in occupied Palestine.#OpTruePromise3 pic.twitter.com/gHxFtdd3Xg
इजरायली मीडिया के अनुसार ईरानी हमले के बाद मध्य इजरायल में एक चार मंजिला अपार्टमेंट की इमारत की छत पर आग लग गई है, अग्निशमन दल घटनास्थल पर हैं, और आग पर काबू पा रहे हैं. इस हमले में किसी के फंसे होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








