
'ईरान की न्यूक्लियर साइट पर हमला किया तो...', बाइडेन ने दी इजरायल को चेतावनी
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि वह इजरायल का साथ दे रहे हैं, लेकिन अगर इजरायल ईरान के न्यूक्लियर साइट्स पर हमला करता है तो अमेरिका इसमें उसका साथ नहीं देगा.
ईरान और इजरायल के बीच तनाव गहराता जा रहा है. दोनों देश अब आमने-सामने हैं, ईरान के मिसाइल अटैक के बाद इजरायल ने जवाबी कार्रवाई की बात कही है. इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान को इस हमले की कीमत चुकानी होगी. इसी बीच G7 देशों ने दोनों मुल्कों में तनाव कम करने के लिए एक आपात बैठक बुलाई. इसी दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि वह इजरायल का साथ दे रहे हैं, लेकिन अगर इजरायल ईरान के न्यूक्लियर साइट्स पर हमला करता है तो अमेरिका इसमें उसका साथ नहीं देगा.
रॉयटर्स के मुताबिक बाइडेन ने कहा कि वह ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमले के जवाब में उसके परमाणु स्थलों पर किसी भी इजरायली हमले का समर्थन नहीं करेंगे और उन्होंने इजरायल से अपने दुश्मन के खिलाफ आनुपातिक कार्रवाई करने का आग्रह किया. बाइडेन ने यह बात ईरान द्वारा इजरायल पर 180 से अधिक मिसाइलें दागे जाने के एक दिन बाद कही. हालांकि बाइडेन ने ईरान के इस हमले को पहले अप्रभावी बताया था.
'इजरायल को जवाब देने का अधिकार'
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कसम खाई कि ईरान इस हमले की कीमत चुकाएगा. बाइडेन ने एयर फोर्स वन में सवार होने से पहले संवाददाताओं से कहा कि हम इजरायलियों के साथ चर्चा करेंगे कि वे क्या करने जा रहे हैं, लेकिन हम सभी G7 देश इस बात पर सहमत हैं कि उन्हें जवाब देने का अधिकार है, लेकिन उन्हें आनुपातिक रूप से जवाब देना चाहिए. बाइडेन ने कहा कि ईरान पर और अधिक प्रतिबंध लगाए जाएंगे और वह जल्द ही नेतन्याहू से बात करेंगे. उन्होंने कहा कि जाहिर है, ईरान अपने रास्ते से बहुत दूर है.
इजरायल कर करता है तेहरान पर अटैक
हालांकि कुछ विश्लेषकों ने कहा कि इजरायल की प्रतिक्रिया अप्रैल में ईरान द्वारा इजरायल पर मिसाइलों और ड्रोन हमले की तुलना में इस बार ज्यादा घातक हो सकती है, इस बार इजरायल तेहरान के परमाणु स्थल या तेल सर्विस को निशाना बना सकता है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.









