
इस शख्स ने दान की अपनी 24,000 करोड़ रुपये की कंपनी, बताई ये वजह
AajTak
नामी कंपनी पैटागोनिया के फाउंडर ने अरबों की कंपनी दान करने का फैसला किया है. कंपनी के मालिक ने कहा कि यह फैसला उन्होंने पर्यावरण को देखते हुए किया है. वह पहले भी पर्यावरण से जुड़े कामों में सक्रियता दिखाते रहे हैं. अब कंपनी को जो लाभ होगा, वह पैसा जलवायु संकट से जूझने में खर्च किया जाएगा.
83 साल के बिजनेसमैन ने 23,922 करोड़ रुपए की कंपनी को दान करने का फैसला किया है. पैटागोनिया (Patagonia) कंपनी के फाउंडर Yvon Chouinard ने यह चौंकाने वाली घोषणा हाल ही में की है. Yvon Chouinard ने कहा, 'अब केवल पृथ्वी ही उनकी कंपनी की एकमात्र शेयरहोल्डर है.'
'द इंडिपेंडेट' की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी का जो भी फायदा होगा, वह पर्यावरण से जुड़े मुद्दों और जलवायु संकट पर खर्च किया जाएगा. पर्यावरण और जलवायु संकट के खातिर फाउंडर Yvon Chouinard और उनके परिवार ने कंपनी को दान करने का ऐतिहासिक फैसला किया.
पैटागोनिया अमेरिका की जानी-मानी आउटडोर क्लोथिंग की कंपनी है. हालांकि, कंपनी अब भी कपड़े, कैम्पिंग से जुड़ी चीजें और अन्य सामान का निर्माण करेगी. लेकिन, इन उत्पादों से जो भी फायदा होगा, उसका इस्तेमाल जलवायु संकट से लड़ने में किया जाएगा.
इस बारे में कंपनी की वेबसाइट पर भी जानकारी दी गई है. Yvon Chouinard ने वेबसाइट पर खुला पत्र लिखा है. उन्होंने बताया कि कंपनी के जो वोटिंग स्टॉक हैं, वह Patagonia Purpose Trust के हिस्से में जाएंगे.
इससे कंपनी की वैल्यू की रक्षा होगी, वहीं नॉन वोटिंग स्टॉक Holdfast Collective के हिस्से में आएंगे, इससे जो भी फायदा होगा वह पर्यावरण के हित के लिए काम में लाया जाएगा.
Yvon Chouinard की उम्र अब 83 साल हो चुकी है, वह पर्वतारोही रह चुके हैं. करीब 50 साल पहले उन्होंने Patagonia की स्थापना वेंटुरा (कैलिफोर्निया) में की थी. तब से यह कंपनी अरबों रुपये की हो चुकी है.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.









