
इस मामले में पाकिस्तान ने भारत को छोड़ा पीछे, कहा-दुनिया को दिखा दिया
AajTak
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के वाणिज्य सलाहकार अब्दुल रजाक दाऊद ने कहा कि हम कोरोना संकट के दौरान अमेरिका को बढ़ी हुई परिधान आपूर्ति के साथ एकमात्र मुख्य निर्यातक थे.
कपास की कमी और आर्थिक मोर्चे पर जूझ रहे पाकिस्तान ने फरवरी 2021 में अमेरिका को कपड़ा निर्यात के मामले में भारत को पीछे छोड़ दिया है. कपड़ा क्षेत्र की जानकारी के लिए विश्वसनीय स्रोत सोर्सिंग जर्नल के अनुसार, फरवरी के दौरान वैश्विक स्तर पर कपड़ा निर्यात के मामले में पाकिस्तान का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा है. (फोटो- India Today) पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के वाणिज्य सलाहकार अब्दुल रजाक दाऊद ने कहा कि हम कोरोना संकट के दौरान अमेरिका को बढ़ी हुई कपड़ा आपूर्ति के साथ एकमात्र मुख्य निर्यातक थे. (फोटो- Getty Images)
अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.









