
इस्लामिक स्टेट समूह ने ली पाकिस्तान में बम विस्फोट की जिम्मेदारी, मारे गए थे 54 लोग
AajTak
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट समूह (आईएस) ने ली है. इस्लामिक स्टेट ने कहा कि उत्तर-पश्चिमी इलाके के बाजौर जिले में बमबारी लोकतंत्र के उन रूपों के विरोध में है, जिसे समूह इस्लाम के खिलाफ मानता है.
पाकिस्तान में रविवार को हुए आत्मघाती बम विस्फोट की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली है. इस समूह की एक अफगान शाखा ने बयान जारी किया है. इस आत्मघाती हमले में चुनावी रैली में करीब 54 लोग मारे गए थे और 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे. ये हमला सबसे भयानक माना जा रहा है.
बता दें कि इस साल के अंत में होने वाले चुनावों से पहले सोमवार को एक राजनीतिक दल की सभा आयोजित की गई थी. इसमें आत्मघाती विस्फोट हो गया था. बड़ी संख्या में बच्चों की भी जान गई थी. अब खुरासान प्रांत में इस्लामिक स्टेट ने अपनी अमाक वेबसाइट पर एक पोस्ट किया है, इसमें एक बयान में हमले का दावा किया है. बयान में कहा गया कि हमलावर ने एक विस्फोटक जैकेट पहन रखा था. रैली के दौरान उसने खुद को बम धमाके से उड़ा लिया.
रैली स्थल पर जमा थे एक हजार लोग
माना जा रहा है कि यह हमला इस्लामी समूहों के बीच विभाजन को दर्शाता है, जिनकी अफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के जिले में मजबूत उपस्थिति है. जमीयत उलेमा इस्लाम पार्टी के अफगान और पाकिस्तानी तालिबान से संबंध हैं. पुलिस के अनुसार, चुनावों से पहले एक बाजार के पास रैली बुलाई गई थी. यहां टेंट लगा था और कम से कम 1,000 लोग जमा थे.
नारे के बीच हुआ विस्फोट
स्थानीय निवासी खान मोहम्मद ने कहा, नेताओं के आते ही लोग नारे लगाने लगे. वो तंबू के बाहर खड़ा था, तभी मैंने बम की जोरदार आवाज सुनी. मोहम्मद ने कहा कि उसने लोगों को मदद के लिए चिल्लाते हुए सुना और कुछ ही मिनटों बाद एम्बुलेंस आ गईं और घायलों को ले जाना शुरू कर दिया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.







