
इस्लामाबाद में सभी स्कूल बंद, भारत से तनाव के बीच लिया फैसला
AajTak
भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव को देखते हुए इस्लामाबाद जिला प्रशासन ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को एक दिन के लिए बंद रखने का आदेश दिया है. सुरक्षा कारणों से लिया गया यह फैसला छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया गया है. हालांकि तय परीक्षाएं समय पर होंगी.
भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव को देखते हुए इस्लामाबाद जिला प्रशासन ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को एक दिन के लिए बंद रखने का आदेश दिया है. सुरक्षा कारणों से लिया गया यह फैसला छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया गया है. हालांकि तय परीक्षाएं समय पर होंगी.
भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर बढ़ते तनाव को देखते हुए इस्लामाबाद प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. प्रशासन ने बुधवार को एक नोटिफिकेशन जारी कर राजधानी के सभी सरकारी और निजी स्कूलों और कॉलेजों को एक दिन के लिए बंद रखने का आदेश दिया है.
इस्लामाबाद के सरकारी स्कूल एक दिन के लिए बंद
पाकिस्तान के ARY न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, यह कदम छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है. प्रशासन का कहना है कि मौजूदा हालात को देखते हुए एहतियातन यह फैसला लिया गया है.
हालांकि, प्रशासन ने साफ किया है कि स्कूलों में तय परीक्षाएं यथावत आयोजित की जाएंगी. परीक्षा देने वाले छात्रों को कहा गया है कि वो अपने-अपने संस्थानों से संपर्क में बने रहें और किसी भी नए निर्देश का पालन करें.
फेडरल डायरेक्टरेट ऑफ एजुकेशन (FDE) ने भी इस आदेश की पुष्टि करते हुए कहा है कि सभी संबंधित संस्थानों को नोटिफिकेशन भेज दिया गया है और निर्देशों का पालन करने को कहा गया है.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.










