
इस्लामाबाद में ब्लास्ट के बाद खौफ में श्रीलंकाई क्रिकेटर, मुनीर ने दी सुरक्षा की गारंटी, सेना तैनात
AajTak
इस्लामाबाद में हुए आत्मघाती हमले के बाद बढ़ी सुरक्षा चिंताओं के बीच पाकिस्तान ने श्रीलंकाई क्रिकेट टीम की सुरक्षा के लिए सेना और अर्धसैनिक बल तैनात कर दिए हैं. हमले के बाद कई श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने घर लौटने की इच्छा जताई थी, लेकिन पाकिस्तान के आश्वासन और श्रीलंका के राष्ट्रपति की अपील के बाद टीम रुकी हुई है.
इस्लामाबाद में हुए घातक आत्मघाती हमले के बाद सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं. इसी वजह से पाकिस्तान ने श्रीलंका की क्रिकेट टीम की सुरक्षा के लिए सेना और अर्धसैनिक बलों को तैनात कर दिया है. यह जानकारी गुरुवार को संसद में दिए गए लाइव बयान में पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने दी.
'सुरक्षा की गारंटी'
पाक गृह मंत्री ने बताया कि पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने श्रीलंका के रक्षा मंत्री प्रमिथा बंदारा तेनाकून को टीम की पूरी सुरक्षा की गारंटी दी है. उन्होंने कहा, 'हमारी सेना और अर्धसैनिक बल श्रीलंकाई टीम की सुरक्षा में लगे हैं.'
नकवी के अनुसार, इस्लामाबाद में धमाके के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने पाकिस्तान में रुकने को लेकर गंभीर चिंता जताई थी, लेकिन अब उनकी सभी चिंताओं को दूर कर दिया गया है. उन्होंने बताया, 'श्रीलंका के राष्ट्रपति ने खुद टीम से बात की और उन्हें खेल जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया.'
घर लौटना चाहते हैं खिलाड़ी
क्रिकेट स्टेडियम और टीम का होटल- दोनों ही धमाके वाली जगह से 10 किलोमीटर से भी कम दूरी पर हैं. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को बताया था कि धमाके के बाद कई खिलाड़ियों ने घर लौटने की इच्छा जताई है. पाकिस्तान की राजधानी में पिछले दस सालों में यह पहला बड़ा हमला था जिसमें आम नागरिक निशाना बने.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.









