
इमरान खान ने खटखटाया लाहौर HC का दरवाजा, कहा- मेरे खिलाफ दर्ज सभी मामले राजनीति से प्रेरित
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने 9 मई 2023 से अपने खिलाफ दर्ज मामलों के संबंध में लाहौर हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. इमरान खान ने याचिका में कहा है कि उनके खिलाफ सभी मामले राजनीति से प्रेरित हैं. इमरान ने इस मामले में आईजी पंजाब और अटॉर्नी जनरल पंजाब को मामले में प्रतिवादी बनाया गया है.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने 9 मई 2023 से अपने खिलाफ दर्ज मामलों के संबंध में लाहौर हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. इमरान खान ने याचिका में कहा है कि उनके खिलाफ सभी मामले राजनीति से प्रेरित हैं. इस याचिका में इमरान खान ने अपने खिलाफ 9 मई और उसके बाद दर्ज सभी मामलों की जानकारी मांगी है. इस याचिका में आईजी पंजाब और अटॉर्नी जनरल पंजाब को मामले में प्रतिवादी बनाया गया है.
बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान इस्लामाबाद हाई कोर्ट से जमानत मिलने के 8 घंटे बाद आज सुबह ही अपने लाहौर स्थित घर पहुंचे. लाहौर पहुंचने पर बड़ी संख्या में यहां इमरान के समर्थकों ने उनका स्वागत किया. इससे पहले हाई कोर्ट के बाहर भी फायरिंग होती रही, जिसके कारण उन्हें परिसर के अंदर ही सुरक्षित रखा गया.
इमरान के समर्थकों ने मनाया जश्न
इमरान के बाहर आने के बाद समर्थकों ने सड़क पर जुलूस निकालकर जश्न मनाया. लाहौर जाने के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री ने खुलासा किया कि इस्लामाबाद पुलिस के महानिरीक्षक ने उन्हें लाहौर जाने से रोकने के लिए कई प्रयास किए और उन्हें तीन घंटे तक इंतजार करवाया गया.
इमरान ने दी थी '15 मिनट' वाली धमकी
HC से जमानत मिलने के बाद भी इमरान खान कई घंटों तक हाईकोर्ट के परिसर में रहे और पुलिस द्वारा संभावित पुन: गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट के लिखित आदेश की प्रतीक्षा की. हालांकि, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उच्च अधिकारियों ने उन्हें हाई कोर्ट परिसर छोड़ने की अनुमति नहीं दी थी. इसके बाद इमरान बौखला गए और उन्होंने धमकी दी कि अगर 15 मिनट के भीतर इस्लामाबाद के रूट नहीं खोले गए तो वह बड़ा कदम उठाएंगे. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया और गतिरोध को सुलझाया और अंततः इमरान खान को अदालत परिसर छोड़ने की अनुमति मिली.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








