
इमरान खान के घर से पेट्रोल बम बरामद, गिरफ्तारी रुकने के बाद आज पाकिस्तान की जनता को करेंगे संबोधित
AajTak
पाकिस्तान के पू्र्व प्रधानमंत्री इमरान खान के घर पर रेड करने के दौरान पुलिस को पेट्रोल बम के साथ-साथ गोला-बारूद का जखीरा मिला है. यह दावा पाकिस्तान पुलिस ने किया है. उनका कहना है कि इन हथियारों की मदद से ही पुलिस पर हमला किया ज रहा था.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के चेयरमैन इमरान खान की गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लग गई है. उनके घर पर पुलिस के तलाशी अभियान और PTI समर्थकों के बवाल के बीच कोर्ट ने इमरान खान का गिरफ्तारी वारंट रद्द कर दिया है.
इस बीच आज (19 मार्च) को दोपहर 3 बजे इमरान पाकिस्तान के लोगों को संबोधित करने वाले हैं. तोशखाना मामले में पिछले कई दिनों से इमरान पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार के बीच उनका यह संबोधन बेहद अहम माना जा रहा है.
इन दिनों इमरान खान तोशखाना मामले को लेकर मुश्किलों में घिरे हुए हैं. पाकिस्तान के मीडिया आउटलेट डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायालय ने इमरान का गिरफ्तारी वारंट रद्द कर दिया. दरअसल, इमरान पेशी के लिए शनिवार को कोर्ट पहुंचे. उनके साथ उनके कई समर्थक भी कोर्ट पहुंच गए, जहां पुलिस और PTI कार्यकर्ताओं के बीच झड़प शुरू हो गई.
इमरान के समर्थकों ने कोर्ट परिसर पर भी पथराव करना शुरू कर दिया. बवाल बढ़ता देख जज जफर इकबाल ने इमरान खान को कोर्ट के बाहर ही हाजिरी लगाकर वापस जाने की इजाजत दे दी. कोर्ट ने इमरान खान का गिरफ्तारी वारंट रद्द कर दिया. अब इस मामले में अगली सुनवाई 30 मार्च को होगी. कोर्ट ने इमरान को अगली सुनवाई में उपस्थित रहने की हिदायत दी है.
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के IG डॉ. उस्मान अनवर ने कहा कि इमरान खान के जमा पार्क स्थित घर के सामने से पेट्रोल बम के साथ-साथ बड़ी तादाद में गोला-बारूद भी बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि मौके पर बंकर और रेत के बोरे भी पाए गए. पुलिस का अनुमान है कि इमरान के समर्थकों ने उनके घर को नो-गो एरिया में तब्दील कर दिया था.
IG उस्मान अनवर ने बताया कि इमरान के घर की तलाशी लेने से पहले पुलिस ने PTI के शीर्ष नेतृत्व से बात की थी, लेकिन उन्होंने यह कहकर इनकार कर दिया कि इस समय इमरान खान घर पर मौजूद नहीं हैं. पुलिस ने उन लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने कार्रवाई के दौरान पुलिस की टीम पर पथराव किया या गुलेल चलाई. उन्होंने दावा किया कि झड़प के बाद भी पुलिस ने किसी भी प्रदर्शनकारी पर एक भी गोली नहीं चलाई.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








