इमरान खान की बढ़ती जा रही मुश्किलें, अब पूर्व PM पर दर्ज हुआ आतंकवाद का केस
AajTak
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच शनिवार को हुई हिंसक झड़प में 25 से अधिक सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे. इस दौरान पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को पार्टी नेताओं को गिरफ्तार किया था. साथ ही कई फरार नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया था.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान भले ही तोशखाना मामले में गिरफ्तार होने से बच गए हैं. लेकिन इससे पहले पाकिस्तान की सड़क से लेकर इमरान खान के घर तक जमकर उत्पाद मचाने और सुरक्षाबलों से हिंसक झड़प के चलते पाकिस्तानी पुलिस ने रविवार को इमरान खान और एक दर्जन से अधिक पीटीआई नेताओं के खिलाफ तोड़फोड़, सुरक्षा कर्मियों पर हमला करने और न्यायिक परिसर के बाहर अशांति पैदा करने के आरोप में आतंकवाद का मामला दर्ज किया है. पाकिस्तानी सरकार के एक्शन से साफ है कि वो इमरान खान को बख्शने वाली नहीं हैं.
दरअसल, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच शनिवार को हुई हिंसक झड़प में 25 से अधिक सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे. इस दौरान पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को पार्टी नेताओं को गिरफ्तार किया था. साथ ही कई फरार नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया था. जियो न्यूज के मुताबिक इस्लामाबाद पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में करीब 17 पीटीआई नेताओं का नाम शामिल किया गया है.
एफआईआर में कहा गया है कि कार्यकर्ताओं ने पुलिस चौकी और कोर्ट परिसर के मुख्य द्वार को क्षतिग्रस्त कर दिया. इस दौरान आगजनी, पथराव करने और न्यायिक परिसर की इमारत को तोड़ने के आरोप में 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. FIR के मुताबिक, "लगभग दो पुलिस वाहनों और सात मोटरसाइकिलों को जला दिया गया और एसएचओ के आधिकारिक वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया"
बता दें कि शनिवार को 70 वर्षीय इमरान खान अदालत में पेश होने के लिए लाहौर से इस्लामाबाद पहुंचे थे. इस दौरान उनके साथ उनका काफिले भी था. इमरान के सुनवाई में पहुंचने के साथ ही 10,000 से अधिक सशस्त्र पंजाब पुलिस कर्मियों ने लाहौर में इमरान के ज़मा पार्क आवास पर धावा बोल दिया और उनकी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया. यहां इमरान के घर के बाहर कार्यकर्ताओं द्वारा लगाई गई बैरिकेड्स को पुलिसकर्मियों ने हटाया और उनके सैकड़ों समर्थकों को खदेड़ दिया था. पुलिस ने घर के मेन गेट और दीवारों को तोड़कर घर की तलाशी ली. जिसका विरोध पीटीआई कार्यकर्ताओं ने किया और देखते ही देखते यहां हिंसक झड़प हो गई. जिसमें कई कार्यकर्ता भी घायल हुए हैं.
पुलिस अधिकारियों पर दर्ज कराएंगे केस: फवाद चौधरी
पीटीआई नेता फवाद चौधरी ने रविवार को कहा कि पार्टी खान के आवास पर "अवैध कार्रवाई" और हिंसा में शामिल पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कराएगी. उन्होंने ट्वीट किया, "आज, कानूनी टीम की एक बैठक बुलाई गई है. जिस तरह से पुलिस ने इमरान खान के निवास में लाहौर हाईकोर्ट के फैसले की अवहेलना की, उन्होंने घर की पवित्रता के हर नियम को रौंद दिया. चीजें चोरी हो गईं. वे जूस के डिब्बे भी ले गए. निर्दोष लोगों को प्रताड़ित किया गया. अदालत के आदेश की अवहेलना अक्षम्य है. हाईकोर्ट को अपने फैसले की रक्षा करनी चाहिए. अवैध कार्रवाई करने वाले और हिंसा में शामिल सभी पुलिस अधिकारियों पर मामले दर्ज कराए जा रहे हैं."

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








