इजारइल में वरिष्ठ मंत्री बर्खास्त, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर PM नेतन्याहू ने लिया बड़ा फैसला
AajTak
डेरी के एक विश्वासपात्र, बराक सेरी ने रविवार को आर्मी रेडियो को बताया कि विभागों को फिलहाल अति-रूढ़िवादी यहूदी पार्टी शास के अन्य सदस्यों द्वारा रखा जाएगा, क्योंकि यह सरकार गठबंधन में बनी हुई है. नेतन्याहू सरकार का ये कदम सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले के बाद आया है, जिसमें कोर्ट ने सरकार से मंत्री आरेह डेरी (Aryeh Deri) को बर्खास्त करने के निर्देश दिए थे.
इजराइल में लाखों लोग सड़कों पर उतरकर सरकार का विरोध कर रहे हैं. इस बीच रविवार को (भारतीय समयनुसार) प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आपराधिक रिकॉर्ड वाले एक वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री को बर्खास्त कर दिया. नेतन्याहू सरकार का ये कदम सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले के बाद आया है, जिसमें कोर्ट ने सरकार से मंत्री आरेह डेरी (Aryeh Deri) को बर्खास्त करने के निर्देश दिए थे. एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, नेतन्याहू ने साप्ताहिक कैबिनेट सत्र के दौरान आंतरिक और स्वास्थ्य मंत्रालय पद से डेरी को हटा दिया है.
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक डेरी कैबिनेट की बैठक के लिए देर से आए थे और इस दौरान वह नेतन्याहू के बगल वाली खाली कुर्सी छोड़कर अलगी पर जाकर बैठे. हालांकि बैठक के दौरान नेतन्याहू के बगल में बैठे डेरी की तस्वीरें बाद में प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा शेयर की गईं. डेरी के एक विश्वासपात्र, बराक सेरी ने रविवार को आर्मी रेडियो को बताया कि विभागों को फिलहाल अति-रूढ़िवादी यहूदी पार्टी शास के अन्य सदस्यों द्वारा रखा जाएगा, क्योंकि यह सरकार गठबंधन में बनी हुई है.
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने पिछले हफ्ते नेतन्याहू को टैक्स धोखाधड़ी के लिए डेरी की 2022 की सजा का हवाला देते हुए डेरी को बर्खास्त करने का आदेश दिया था. इसके साथ ही इजारइल में एक महीने से भी कम पुराना गठबंधन अब डगमगाता नजर आर रहा है. कारण, इससे पहले गठबंधन के एक साथी ने भी वेस्ट बैंक में बनाई गई एक चौकी को शुक्रवार को तोड़े जाने के विरोध में कैबिनेट सत्र का बहिष्कार किया था.
छठीं बार पीएम बने हैं नेतन्याहू
गौरतलब है कि पिछले साल 2022 दिसंबर में ही नेतन्याहू 120 सदस्यीय इजराइली सांसद में 63 सांसदों का समर्थन हासिल कर छठीं बार प्रधानमंत्री बने हैं. सदन में 54 सांसदों ने उनकी सरकार के विरोध में वोट किया था. उनकी सरकार में कई दक्षिणपंथी पार्टियां शामिल हैं. इसमें शास, यूनाइटेड तोरा जुदैज्म, ओत्ज्मा येहुदित, रिलिजियस जियोनिस्ट पार्टी और नोआम शामिल हैं. नेतन्याहू ने अपनी कैबिनेट में 31 मंत्रियों और तीन उपमंत्रियों को नियुक्त किया है. रक्षा, शिक्षा और कल्याण मंत्रालय में दो-दो मंत्रियों की नियुक्ति की गई है. उन्होंने पांच महिलाओं को भी अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया है.
सरकार के विरोध में उतरे लाखों लोग

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








