
इजरायल-हिजबुल्लाह युद्धविराम: लेबनान में नुकसान और विस्थापन की तस्वीर
AajTak
इजरायल-हिजबुल्लाह के बीच 13 महीने चले संघर्ष ने लेबनान को तबाही के कगार पर पहुंचा दिया. 17,130 से अधिक इमारतें नष्ट हुईं, 4,000 लोग मारे गए, और 13 लाख लोग विस्थापित हुए. विश्व बैंक ने इस संघर्ष से लेबनान को ₹71,000 करोड़ का नुकसान होने का अनुमान लगाया है.
इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच महीनों चले संघर्ष के कारण लेबनान में भारी तबाही और नुकसान हुआ है. पिछले महीने युद्धविराम के साथ समाप्त हुए इस संघर्ष की सैटेलाइट डेटा के आधार पर एक विस्तृत रिपोर्ट सामने आई है.
सितंबर 2023 से नवंबर 2024 तक 17,130 से अधिक इमारतें आंशिक या पूरी तरह से नष्ट हो गईं. यह आकलन अमेरिकी भू-स्थानिक विशेषज्ञों कोरी शेर (सिटी यूनिवर्सिटी ऑफ़ न्यूयॉर्क) और जमोन वैन डेन होक (ओरेगन स्टेट यूनिवर्सिटी) द्वारा प्रोसेस किए गए रिमोट सेंसिंग डेटा पर आधारित है.
यह भी पढ़ें: सीजफायर के बाद लेबनान में खुशी की लहर, लेकिन इजरायल में विरोध में सड़कों पर उतरे लोग
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस संघर्ष में लगभग 4,000 लोग मारे गए और करीब 16,000 घायल हुए. इसके अलावा 13 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए, जिनमें से 9 लाख लोग आंतरिक रूप से विस्थापित हैं.
नुकसान का आकलन
पिछले आठ महीनों में दक्षिणी लेबनान के कफार किला में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ. यहां इजरायली हमलों में 74% इमारतें नष्ट हो गईं. दक्षिण लेबनान के मैस ए-जबल में 1,317 इमारतें (41%) नष्ट हो गईं, जो किसी भी अन्य क्षेत्र से अधिक है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.









