
इजरायल में शवों के नीचे विस्फोटक छोड़ गए हमास के लड़ाके, स्कूली बच्चों के बैग में छिपाए थे बम, Video
AajTak
आईडीएफ की एक यूनिट इस समय, उस क्षेत्र का साफ करने में जुटी हुई है जहां 7 अक्टूबर को हमास के लड़ाकों ने नरसंहार किया था. यहां कई शवों में ऐसे विस्फोटक मिले हैं जिन्हें हटाते ही धमाका होने के पूरे आसार थे. यानि हमास के लड़ाके यहां मौत का जाल बुनकर गए थे
इजरायल लगातार हमास के ठिकानों को निशाना बनाकर बमबारी कर रहा है. जंग के 16 दिन पूरे हो चुके हैं और इजरायल को हमास के साथ-साथ लेबनान बॉर्डर पर हिज्बुल्ला से भी कड़ी चुनौती मिल रही है. इस बीच इजरायल की डिफेंस फोर्सेस की याहलोम यूनिट (एक लड़ाकू इंजीनियरिंग विशेष बल यूनिट) लगातार विस्फोटकों से भरे बैग बरामद कर रही है. इजरायली क्षेत्र में छोड़े गए हमास आतंकवादियों से संबंधित कई हथियार इजरायली सेना के हाथ लगे हैं.
जाल बुनकर गए थे हमास के लड़ाके हमास के लड़ाके इजरायल से जाने के बाद भी कई तरह के जानलेवा जाल बिछाकर गए. दक्षिणी इज़राइल में किसुफिम इलाके में याहलोम यूनिट जब सर्च अभियान चला रही थी तो उसे एक स्कूल बैग मिला जिसे हमास के लड़ाके इजरायल में छोड़ गए थे. जब इजरायली सेना ने इसकी जांच की याहलोम यूनिट के सैनिकों को पता चला कि स्कूल बैग के अंदर ठूंसकर कुछ भरा गया है.
इसके अंदर एक रिमोट संचालित विस्फोटक उपकरण और लगभग 7 किलोग्राम वजन का एक विस्फोटक था. इससे साफ है कि हमास यहां जानलेवा जाल बिछाकर गया था और हमास ने सोचा होगा कि कोई आम नागरिक इस बैग को उठाएगा तो धमाका होते ही उसकी मौत हो जाएगी.
याहलोम यूनिट उस इलाके की सफाई करने में जुटी हुई जहां हमास के लड़ाकों ने नरसंहार किया था. यहां से लोगों का सामान, कुछ हथियार और शव पड़े हुए हैं. हमास के लड़ाकों द्वारा बिछाए गए जाल की वजह से सफाई करने में काफी दिक्कत आ रही है. हमास के आतंकी इतने चालाक थे कि उन्हें शवों के नीचे कथित तौर पर विस्फोटक छुपाकर रखे थे, तांकि अगर कोई वहां से कुछ हटाता है तो धमाके में उसकी भी जान चली जाए.
आईडीएफ को मिले बड़ी संख्या में हथियार और ग्रेनेड
याहलोम यूनिट अभी तक अपने तलाशी अभियान के दौरान विभिन्न प्रकार के 1,000 से अधिक हथियार, लगभग 2,000 ग्रेनेड, विभिन्न प्रकार के 1,000 आरपीजी रॉकेट और विभिन्न प्रकार के 1,200 विस्फोटक उपकरण एकत्र कर चुकी है. मैदान में एकत्र किए गए कई हथियारों को नियंत्रित तरीके से धमाकों के जरिए नष्ट कर दिया गया.आईडीएफ प्रवक्ता ने बताया कि इजरायल के पास आतंकवादियों और हमास कैदियों के 1,000 से अधिक शव हैं.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.







