
इजरायल में फिलिस्तीनी हमलावर का आतंक... चार लोगों को घोंपा चाकू, हमले में 1 महिला की मौत
AajTak
पुलिस ने कहा कि हमलावर वेस्ट बैंक का निवासी था, जिससे इस हमले को फिलिस्तीनी चरमपंथियों द्वारा कराए जाने की संभावना का संकेत मिलता है.
इजरायल में एक फिलिस्तीनी हमलावर ने रविवार को एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी और तीन अन्य को घायल कर दिया. बाद में वह पुलिस की गोली से मारा गया. तेल अवीव के ठीक बाहर, होलोन शहर में सुबह के व्यस्त समय में चाकूबाजी की यह घटना हुई. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस ने बताया कि हमलावर ने एक गैस स्टेशन और एक पार्क के पास लोगों पर चाकू से हमला किया.
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक हमलावर ने एक 66 वर्षीय महिला पर चाकू से कई वार किए, जिसमें उसकी मौत हो गई और दो अन्य वरिष्ठ नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक युवक भी घायल हो गया. घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे. हेलीकॉप्टर और ड्रोन के साथ व्यापक तलाशी ली. पुलिस ने हमलावर को गोली मार दी.
हमलावर ने पहले मोशे दयान स्ट्रीट पर एक पार्क के एंट्री गेट पर चाकू से दो लोगों पर हमला किया. इसमें 66 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि 68 वर्षीय एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके बाद वह एक गैस स्टेशन से सटे पास के बस स्टॉप पर गया, जहां उसने 70 साल के एक बुजुर्ग और 26 वर्षीय एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचे एक अधिकारी ने हमलावर को गोली मार दी.
वेस्ट बैंक का निवासी था हमलावर
पुलिस ने कहा कि हमलावर वेस्ट बैंक का निवासी था, जिससे इस हमले को फिलिस्तीनी चरमपंथियों द्वारा कराए जाने की संभावना का संकेत मिलता है. पिछले साल 7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल के अंदर घुसपैठ करके हमला किया था और 1200 से अधिक नागरिकों को मार डाला था. इसके बाद इजरायल ने हमास को खत्म करने की कसम खाई और गाजा में विशेष सैन्य अभियान शुरू किया.
पश्चिम एशिया में तनाव काफी बढ़ा

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.







