
इजरायली सेना ने गाजा के स्कूल पर बरसाए बम, हमले में 15 बच्चों समेत 30 की मौत
AajTak
पिछले साल सात अक्टूबर से शुरू हुई इजरायल और हमास की जंग और खतरनाक होती जा रही है. बताया जा रहा है कि इजरायली सेना ने गाजा के एक स्कूल पर बमबारी की. इस स्कूल में विस्थापितों ने शरण ले रखी थी. इस हमले में 30 लोगों की मौत का दावा किया जा रहा है.
इजरायल और हमास के बीच जारी जंग दिन-ब-दिन खतरनाक होती जा रही है. दावा है कि इजरायल ने गाजा एक स्कूल पर हमला किया है, जिसमें विस्थापितों ने शरण ले रखी थी. इस हमले में दर्जनों नागरिकों की मौत हो गई है.
फिलिस्तीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने दावा किया है कि जहां विस्थापित रह रहे थे, उस स्कूल में इजरायल ने बम गिराए हैं, जिसमें 30 लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में कई बच्चे भी शामिल हैं. दूसरी ओर, इजरायल का दावा है कि उसने स्कूल में हमास के कमांड सेंटर पर हमला किया था.
बताया जा रहा है कि ये हमला गाजा के दीर अल-बलाह स्थित स्कूल पर हुआ था. इस हमले में मारे गए लोगों में 15 बच्चे और 8 महिलाएं शामिल थीं. दावा किया जा रहा है कि इस हमले में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.
वहीं, इजरायली सेना ने एक बयान जारी कर दावा किया है उसने सेंट्रल गाजा के खदीजा स्कूल में बने हमास के कमांड और कंट्रोल सेंटर पर हमला किया था. बयान में कहा गया है कि इस स्कूल का इस्तेमाल इजरायली सेना को टारगेट करने और हथियार रखने में किया जा रहा था. इजरायल का दावा है कि इस हमले से पहले उसने नागरिकों को चेतावनी भी दी थी.
इस हमले के बाद दीर अल-बलाह में अल-अक्सा अस्पताल के बाहर घायलों की भीड़ जुट गई. कई घायल पैदल भी अस्पताल पहुंचे और उनके कपड़े खून से सने थे.
स्कूल में रहने वाली एक विस्थापित महिला ने उम हसन अली ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि वो कुछ महीने पहले ही अपनी बेटी के साथ मिस्र से गाजा लौटी थीं. उनकी बेटी को इलाज के लिए मिस्र ले जाया गया था. उनका कहना है कि उनकी बेटी भी इस हमले में घायल हो गई है. एक अन्य महिला इब्तिहाल अहमद ने बताया कि वो एक पड़ोसी के टेंट में बैठी थीं, तभी उन्हें धमाके की आवाज सुनाई दी.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








