
इजरायली सेना को गाजा में मिले 3 बंधकों के शव, जर्मन नागरिक शनि लौक को आतंकियों ने किया था अगवा
AajTak
सेना ने मिले अन्य दो शवों की पहचान 28 वर्षीय महिला अमित बुस्किला और 56 साल के इत्ज़ाक गेलरेंटर के रूप में की है. सैन्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने कहा कि हमास ने गाजा बॉर्डर के पास एक आउटडोर डांस पार्टी नोवा म्यूजिक फेस्टिवल में तीनों की हत्या की और उनके शवों को फिलिस्तीनी क्षेत्र में ले जाया गया.
इजरायली सेना का कहना है कि गाजा में उसके सैनिकों को 7 अक्टूबर के हमले के दौरान हमास द्वारा बंधक बनाए गए तीन इजरायली बंधकों के शव मिले हैं. इनमें जर्मन-इजरायली शनि लौक भी शामिल हैं. एक पिकअप ट्रक के पीछे आतंकियों की कैद में 22 साल की शनि की फोटो पूरी दुनिया में वायरल हुई थी.
म्यूजिक फेस्टिवल में की थी हत्या
सेना को मिले अन्य दो शवों की पहचान 28 वर्षीय महिला अमित बुस्किला और 56 साल के इत्ज़ाक गेलरेंटर के रूप में की है. सैन्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने कहा कि हमास ने गाजा बॉर्डर के पास एक आउटडोर डांस पार्टी नोवा म्यूजिक फेस्टिवल में तीनों की हत्या की और उनके शवों को फिलिस्तीनी क्षेत्र में ले जाया गया.
आतंकियों की कैद में लगभग 100 बंदी
सेना ने इस बात की तत्काल जानकारी नहीं दी कि उनके शव कहां पाए गए. 7 अक्टूबर के हमले में हमास के आतंकवादियों ने लगभग 1,200 लोगों की हत्या कर दी, जिनमें मुख्य रूप से नागरिक थे और लगभग 250 अन्य लोगों का अपहरण कर लिया है.
इजरायल का कहना है कि गाजा में लगभग 100 बंधक अभी भी बंदी हैं, साथ ही लगभग 30 अन्य के शव भी हैं. गाजा स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, हमले के बाद से गाजा में इजरायल के ऑपरेशन में 35,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.









