
इजरायली सेना के हवाई हमले के बाद हूती विद्रोहियों का मिसाइल अटैक, IDF ने हवा में मार गिराया
AajTak
इजरायल ने पहली बार यमन के हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर बड़ा हमला किया है. इसमें तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि 87 लोग घायल हुए हैं. ये हमला होदैदा पोर्ट और पावर स्टेशन पर किया गया हैं. वहीं हूती ने भी पलटवार करते हुए मिसाइल से हमला किया, जिसे आईडीएफ ने नष्ट कर दिया.
गाजा और लेबनान के बाद इजरायल ने पहली बार यमन में बड़ा हमला किया है. शुक्रवार को तेल अवीव पर हुए ड्रोन हमले के जवाब में शनिवार को इजरायली सेना ने हूती विद्रोहियों को ठिकाने को निशाना बनाया है. यमन के न्यूज़ चैनल अलमसीरा टीवी के मुताबिक इजरायल ने होदैदा पोर्ट और पावर स्टेशन पर हवाई हमला किया. इस हमले के बाद होदैदा पोर्ट पर भीषण आग लग गई. इसके जवाब में हूती विद्रोहियों ने भी इजरायल पर मिसालइ दागे, लेकिन आईडीएफ ने करारा जवाब देते हुए अपने एयर डिफेंस सिस्टम से उन्हें हवा में ही मार गिराया.
इजरायल डिफेंस फोर्सेस के इस हमले में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 87 लोग घायल हुए हैं. इस हमले के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेन्ताहू ने चेतावनी दी है कि जो भी उन्हें नुकसान पहुंचाएगा उसका अंजाम गाज़ा और लेबनान जैसा ही होगा. नेतन्याहू ने कहा, ''युद्ध की शुरुआत से ही मैंने यह स्पष्ट कर दिया था कि हमें नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति छोड़ा नहीं जाएगा.''
तेल अवीव पर ड्रोन हमले के जवाब में इजरायल का अटैक
इजरायल का होदैदा पोर्ट और पावर स्टेशन पर ये भीषण हमला यमन के तेल अवीव पर हमले के जवाब में किया गया था. शुक्रवार को यमन के हूती विद्रोहियों ने तेल अवीव पर ड्रोन से हमला किया था. इस हमले में एक महिला की मौत हो गई थी और 50 लोग घायल हुए थे. इजरायली अधिकारियों के मुताबिक हूती विद्रोहियों ने इजरायल पर 200 से ज्यादा बार हमले कर चुका है.
इजरायल में घुसने से पहले IDF ने मिसाइल मार गिराया
इजरायल के हवाई हमले के बाद हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सारी ने कहा कि हम जरूर जवाबी हमला करेंगे. इसके बाद रविवार को हूती ने इजरायल की ओर कई मिसाइल दागे, लेकिन इजरायली सेना ने Arrow-3 हाइपरसोनिक मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम से उन्हें हवा में ही मार गिराया. आईडीएफ ने बताया कि यमन की ओर से दागे गए मिसाइल इजरायली सीमा में घुस नहीं पाए.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.








