
इंडियन IT प्रोफेशनल्स के लिए बुरी खबर, अमेरिकी सांसद लाने वाली हैं H-1B वीजा को खत्म करने का बिल
AajTak
अमेरिका की एक सांसद ने घोषणा की है कि वो एक ऐसा बिल पेश करेंगी जिसके जरिए H-1B वीजा प्रोग्राम को पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा और उसके साथ मिलने वाला अमेरिका में नागरिकता का रास्ता भी बंद कर दिया जाएगा. उनका कहना है कि वीजा खत्म होते ही लोगों को अपने देश वापस जाना होगा.
अमेरिका की जॉर्जिया से सांसद मार्जोरी टेलर ग्रीन ने X (ट्विटर) पर एक वीडियो में कहा कि मैं H-1B वीजा कार्यक्रम को खत्म करने का बिल ला रही हूं. ये वीजा सालों से धोखाधड़ी, दुरुपयोग और अमेरिकी कर्मचारियों को हटाने के लिए इस्तेमाल होता आया है.
बिल में होगी सिर्फ एक छूट
ग्रीन ने बताया कि उनके बिल में सिर्फ एक छूट होगी कि हर साल 10,000 मेडिकल प्रोफेशनल्स (डॉक्टर, नर्स आदि) को वीजा दिया जाएगा. लेकिन ये संख्या भी 10 साल में पूरी तरह खत्म कर दी जाएगी ताकि अमेरिका अपने डॉक्टर खुद तैयार कर सके. उन्होंने कहा कि उनके बिल के मुताबिक H-1B धारकों के लिए नागरिकता का रास्ता बंद कर दिया जाएगा और 'वीजा खत्म होते ही उन्हें अपने देश लौटना होगा.'
H-1B का असली मकसद था अस्थायी काम
ग्रीन बोलीं कि ये वीजा अस्थायी जरूरतों के लिए बनाया गया था. लोग यहां हमेशा रहने के लिए नहीं आते. हम उनके काम की कद्र करते हैं, लेकिन उन्हें वापस लौटना चाहिए. ये'अमेरिका फर्स्ट' की नीति है.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.









