
'इंटरनेट सोर्स को समझ लिया खुफिया इनपुट!', ब्रिटिश कोलंबिया के प्रीमियर ने ट्रूडो के दावों की हवा निकाल दी
AajTak
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो लगातार आतंकी निज्जर हत्याकांड में भारत के शामिल होने का आरोप दोहरा रहे हैं. जबकि ब्रिटिश कोलंंबिया के प्रीमियर डेविड एबी ने कहा है कि कनाडाई सुरक्षा खुफिया सेवा निज्जर हत्याकांड में ठोस जानकारी उपलब्ध कराने में असमर्थ रहे. एबी का यह बयान इसलिए भी मायने रखता है क्योंकि हरदीप निज्जर की हत्या कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के ही सर्रे शहर में हुई थी.
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की ओर से भारत पर लगाए गए संगीन आरोप को लेकर ब्रिटिश कोलंबिया के प्रीमियर डेविड एबी ने बड़ा बयान दिया है.
डेविड एबी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि वह इस बात से निराश हैं कि हरदीप निज्जर की हत्या में भारत की संलिप्तता के संबंध में उन्हें जो जानकारी दी गई है, वह सभी ओपन सोर्स जानकारी है. यानी ये सभी जानकारी पहले से ही इंटरनेट पर उपलब्ध है. डेविड एबी का यह बयान इसलिए भी मायने रखता है क्योंकि हरदीप निज्जर की हत्या कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के ही सर्रे शहर में हुई थी.
जस्टिन ट्रूडो ने कनाडा की संसद में बोलते हुए भारत पर आरोप लगाया था कि हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ है. जिसे भारत ने सिरे से खारिज कर दिया है. जुलाई 2023 में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
कनाडाई सुरक्षा खुफिया सेवा ठोस जानकारी उपलब्ध कराने में असमर्थ
डेविड एबी ने आगे कहा, "कनाडाई सुरक्षा खुफिया सेवा (CSIS) की ओर से मुझे जो जानकारी मिली है, उसे ओपन इंफॉर्मेशन ब्रीफिंग या ओपन सोर्स ब्रीफिंग कहा जाता है. यह वह जानकारी है जो पहले से ही इंटरनेट पर उपलब्ध है. संसद में बयान देने से पहले प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने मुझे इस बारे में जानकारी दी थी. उन्होंने मुझे कनाडाई सुरक्षा खुफिया सेवा से ब्रीफिंग की पेशकश की. इस ब्रीफिंग में CSIS की ओर से एक ब्रीफिंग मिली, जो ओपन सोर्स जानकारी थी."
उन्होंने आगे कहा कि मैंने सीएसआईएस के निदेशक से इस बारे में और अधिक ठोस जानकारी की मांग की, लेकिन वो हमें ठोस जानकारी प्राप्त कराने में असमर्थ रहे. इस कारण मैंने अपनी निराशा भी व्यक्त की.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.










