
आवारा कुत्ते ने जूठा कर दिया मिड-डे मील, फिर भी बच्चों को परोस दिया... 78 छात्रों को लगे एंटी-रेबीज इंजेक्शन
AajTak
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में सरकारी स्कूल के मिड-डे मील में आवारा कुत्ते के गिर जाने की घटना सामने आई है. यहां मिडिल स्कूल में तैयार होने वाले मिड डे मील में कुत्ते के गिरने के बावजूद खाने को परोस दिया गया, जिसके बाद 78 बच्चों को ऐहतियातन एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए गए. इस मामले की जांच जारी है.
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में स्थित सरकारी स्कूल के मिड-डे मील को आवारा कुत्ते ने दूषित कर दिया. इसके बाद वही भोजन बच्चों को परोस दिया गया. जब इस बात का खुलासा हुआ तो एहतियातन 78 छात्रों को एंटी-रेबीज वैक्सीन दी गई. स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
एजेंसी के अनुसार, यह घटना 29 जुलाई को पलारी ब्लॉक के अंतर्गत लच्छनपुर शासकीय मिडिल स्कूल की है. स्कूल में तैयार की गई मिड-डे मील की सब्जी को आवारा कुत्ते ने दूषित कर दिया था. कुछ छात्रों ने यह बात शिक्षकों को बताई, जिसके बाद शिक्षकों ने खाना परोसने से मना किया, लेकिन मिड-डे मील तैयार करने वाले स्व-सहायता समूह ने अनदेखी करते हुए खाना परोस दिया.
करीब 84 छात्रों ने यह खाना खा लिया. जब बच्चों ने इस बारे में अपने घर पर बताया तो परिजन और गांव वाले स्कूल पहुंच गए. स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष झलेन्द्र साहू समेत कई लोगों ने स्कूल पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली और स्व सहायता समूह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.
यह भी पढ़ें: बुलंदशहर में कुत्ते के काटने से कबड्डी प्लेयर की मौत, नहीं लगवाया था एंटी रेबीज इंजेक्शन, तड़पकर तोड़ा दम
इसके बाद परिजन बच्चों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां एहतियात के तौर पर 78 बच्चों को एंटी-रेबीज वैक्सीन की पहली डोज दी गई. लच्छनपुर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी वीणा वर्मा ने बताया कि वैक्सीन बच्चों को सिर्फ सावधानी के तौर पर दी गई है, किसी संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है. पहली डोज का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता. यह कदम अभिभावकों, गांव वालों और स्कूल प्रबंधन समिति के कहने पर उठाया गया.
घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुविभागीय अधिकारी (SDM) दीपक निकुंज, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरेश वर्मा और अन्य अधिकारियों ने स्कूल का दौरा किया और बच्चों, अभिभावकों, शिक्षकों व प्रबंधन समिति के सदस्यों के बयान दर्ज किए. हालांकि, स्व-सहायता समूह के सदस्य जांच के दौरान मौजूद नहीं रहे.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






