
आर्मीनिया को और हथियार बेचेगा भारत, अजरबैजान ने कहा था- आग में घी डाल रहा है भारत
AajTak
हाल ही में अजरबैजान ने भारत और फ्रांस को चेतावनी देते हुए कहा था कि आर्मीनिया को हथियार निर्यात करने वाले देश आग में घी डालने का काम कर रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, भारत आर्मीनिया को हथियार की एक बड़ी खेप निर्यात करने की तैयारी में है.
अजरबैजान के विरोध के बावजूद भारत एक बार फिर आर्मीनिया को हथियार की एक बड़ी खेप निर्यात करने की तैयारी में है. रिपोर्ट के मुताबिक, भारत स्वेदश में निर्मित आकाश एंटी-एयर सिस्टम आर्मीनिया को निर्यात करेगा. इसमें रॉकेट लॉन्चर, तोप, गोला-बारूद के साथ-साथ ड्रोन भी शामिल हैं.
आकाश भारत की पहली स्वदेश निर्मित मध्यम श्रेणी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल है. भारत यह हथियार वियतनाम और फिलीपींस को भी निर्यात करने की तैयारी में है.
अंग्रेजी वेबसाइट ईटी के मुताबिक, हथियारों की यह खेप भारत डायनेमिक्स लिमिटेड के साथ हुई 6 हजार करोड़ रुपये की डील के तहत आर्मीनिया को निर्यात किया जाना है. जिसमें मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर, आर्टिलरी गन, गोला-बारूद और ड्रोन का निर्यात भी शामिल हैं.
अजरबैजान ने दी थी चेतावनी
भारत, आर्मीनिया को ऐसे समय में हथियार निर्यात करने की तैयारी में है, जब हाल ही में अजरबैजान ने भारत और फ्रांस को चेतावनी देते हुए कहा था कि आर्मीनिया को हथियार निर्यात करने वाले देश आग में घी डालने का काम कर रहे हैं. अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने 6 दिसंबर को कहा था कि भारत और फ्रांस जैसे देश आर्मीनिया में भ्रम पैदा कर रहे हैं कि इन हथियारों की बदौलत वो काराबाख को वापस ले सकते हैं. दरअसल, नागोर्नो-काराबाख इलाके को लेकर अजरबैजान और आर्मीनिया में दशकों से विवाद है. नागोर्नो-काराबाख फिलहाल अजरबैजान के कब्जे में है.
अलीयेव ने चेतावनी देते हुए कहा था कि भारत और फ्रांस की ओर से आर्मीनिया को जारी हथियार आपूर्ति से क्षेत्र में एक नया युद्ध शुरू हो सकता है. अगर आर्मीनिया को भारत और फ्रांस से महत्वपूर्ण हथियार (serious installations) मिलना शुरू हो जाता है तो अजरबैजान अपने लोगों की रक्षा करने के लिए प्रतिक्रिया देने के लिए बाध्य होगा.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








