
आमिर खान ने छोड़ा सोशल मीडिया, लेकिन इस पते पर मिलेगी एक्टर्स की अपडेट्स
AajTak
हाल ही में जन्मदिन के मौके पर आमिर खान को सोशल मीडिया पर ढेर सारी बधाइयां मिलीं. एक्टर ने हाल ही में सभी को जन्मदिन की बधाई देने के लिए शुक्रिया कहा साथ ही कुछ ऐसा भी कह दिया जो उनके फैन्स के लिए शॉकिंग है और इससे वे थोड़ी निराश हो सकते हैं.
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान भले ही दुनियाभर में लोकप्रिय हैं मगर एक्टर के साथ एक बात हमेशा से देखने को मिली है कि वे लाइमलाइट में रहना ज्यादा पसंद नहीं करते हैं. एक्टर ने बहुत बाद में अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया और ट्विटर पर भी वे कम एक्टिव नजर आते हैं. हाल ही में जन्मदिन के मौके पर आमिर खान को सोशल मीडिया पर ढेर सारी बधाइयां मिलीं. एक्टर ने हाल ही में सभी को जन्मदिन की बधाई देने के लिए शुक्रिया कहा साथ ही कुछ ऐसा भी कह दिया जो उनके फैन्स के लिए शॉकिंग है और इससे वे थोड़ी निराश हो सकते हैं. एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा है कि- हैलो दोस्तों, मेरे जन्मदिन पर मुझे बधाई देने के लिए आप सभी का शुक्रिया. आपकी बधाइयों से मेरा दिल भर आया है. एक खबर और भी है कि सोशल मीडिया पर ये मेरा आखिरी पोस्ट होगा. ये जानते हुए कि मैं काफी ज्यादा एक्टिव हूं मैं इस दिखावे को अब यहीं खत्म करना चाहता हूं. हम अब वैसे ही कॉम्युनिकेट करेंगे जैसे पहले करते थे. AKP ने अपना खुद का चैनल खोला है. तो मेरे और मेरे चैनल के बारे में आगे के सारे अपडेट्स आपको वहां मिलेंगे.
नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.











