
आपसे ज्यादा कामयाब है आपका पार्टनर? तो आसान हो सकती है कनाडा जाने की राह
AajTak
पति या पत्नी में से जो अधिक पढ़ा-लिखा या अनुभव वाला हो, उसी के नाम से Express Entry शुरू करने पर PR पाने की राह आसान हो सकती है. भारतीय में ये अक्सर देखा जाता है कि कम उम्र के चलते लड़के अपनी पत्नियों के नाम से एप्लीकेशन शुरू करते हैं. हालांकि उसका पढ़ा-लिखा और अच्छी इंग्लिश व जॉब का होना जरूरी है.
हजारों भारतीयों की तरह अगर आप भी कनाडा जाने का इरादा कर रहे हैं तो कई छोटी-छोटी चीजें हैं जो आपके रास्ते को आसान बना सकती हैं. आज हम बात कर रहें हैं, पति-पत्नी में किसी एक का ज्यादा कामयाब होना कैसे कनाडा का PR पाने में मददगार साबित हो सकता है.
दरअसल, कनाडा का Express Entry System उम्मीदवारों का चयन Comprehensive Ranking System (CRS) के आधार पर करता है. यह सिस्टम हर उम्मीदवार को एक स्कोर देता है, जो बताता है कि कौन स्थायी निवास पाने के लिए कितना योग्य है. इसके लिए हमने कनाडा में इमिग्रेशन कंसलटेंसी फर्म चलाने वाले जुनैद अली खान से बात की.
इस पर जुनैद अली खान का कहना है, आमतौर पर अगर कोई कपल भारत में है और कनाडा आने का इरादा कर रहा है तो इस केस में हम पति और पत्नी, दोनों का अलग-अलग CRS स्कोर चेक करते हैं. अगर दोनों उच्च शिक्षा हासिल किए हुए हैं और अच्छी नौकरी करते हैं और IELTS में भी दोनों के नंबर में ज्यादा फर्क नहीं है तो कम उम्र और बेहतर इंग्लिश वाले के नाम से एप्लीकेशन शुरू करने की सलाह देते हैं.
इस स्थिति में मान लो, लड़के का स्कोर 440 हो रहा है और लड़की का 470 हो रहा है तो लड़की को वर्क परमिट दिलवाकर उसे कनाडा बुलाते हैं. अगर वो कनाडा में एक साल अच्छी जॉब कर लेती है तो 40 प्वाइंट बढ़कर इसका स्कोर 510 हो सकता है, जो PR हासिल करने के लिए काफी है. और 2 साल के एक्सपीरियंस के साथ 520 से ज्यादा जा सकता है. वहीं यही काम लड़के के साथ किया जाता तो जॉब के 40 नंबर जोड़ने पर भी वो 480 स्कोर ही हासिल कर पाता, जो PR पाने के लिए इन दिनों नाकाफी हैं. हालांकि लड़की PR हासिल कर Spousal Sponsorship के तहत अपने पति को PR दिलवा सकती है. इस स्थिति में पति-पत्नी कुछ टाइम के लिए अलग-अलग देश में रहेंगे.
खास फील्ड में जॉब से हो सकती है आसानी
दूसरी स्थिति ये है कि मान लो लड़की एजुकेशन या हेल्थकेयर जैसे फील्ड से जुड़ी है या उसे फ्रेंच आती है. इस सभी चीजों की डिमांड कनाडा में ज्यादा है और पति के पास ये तीनों चीजें न हों तो इस स्थिति में लड़की आसानी से PR के लिए CRS स्कोर हासिल कर सकती है. क्योंकि इन कैटेगरी का CRS स्कोर कम रहता है और फ्रेंच के एक्स्ट्रा स्कोर मिलते हैं.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.









