
'आतंकवाद के खिलाफ हम भारत के साथ मजबूती से खड़े हैं...', दिल्ली ब्लास्ट पर इजरायली PM ने व्यक्त की संवेदनाएं
AajTak
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने दिल्ली ब्लास्ट पर गहरी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि हम इस दुख की घड़ी में भारत के साथ मजबूती से खड़े हैं. उन्होंने ये भी कहा कि आतंकवाद हमारे शहरों को नुकसान पहुंचा सकता है, लेकिन हमारी आत्माओं को कभी नहीं हिला सकता.
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दिल्ली ब्लास्ट पर गहरी संवेदना व्यक्त की हैं. उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ इजरायल भारत के साथ मजबूती से खड़ा है. नेतन्याहू ने कहा कि दोनों देशों की ताकत दुश्मनों की नापाक हरकतों को नाकाम कर देगी.
इजरायली पीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना प्रिय दोस्त और भारत की जनता को बहादुर बताया है. नेतन्याहू ने एक्स पर लिखा, मैं और सारा (उनकी पत्नी) तथा इजरायल के लोग पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं. इस मुश्किल वक्त में इजरायल आपके साथ मजबूती के खड़ा है.
उन्होंने भारत और इजरायल को प्राचीन सभ्यताएं बताते हुए कहा, भारत और इजरायल प्राचीन सभ्यताएं हैं जो शाश्वत सच पर टिकी हैं. आतंक हमारे शहरों पर हमला कर सकता है, लेकिन ये हमारी आत्माओं को कभी नहीं हिला पाएगा. हमारे देशों का प्रकाश हमारे दुश्मनों के अंधकार को परास्त कर देगा. उनका ये संदेश आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता और साहस को प्रदर्शित करता है.
इजराइल के प्रधानमंत्री का बयान ऐसे वक्त आया है जब दोनों देश आतंकवाद के खतरे का सामना कर रहे हैं. नेतन्याहू का ये संदेश दोनों राष्ट्रों के बीच गहरे रणनीतिक और भावनात्मक बंधन को और मजबूत करता है. भारत और इजरायल दोनों ने लंबे वक्त से सीमा पार आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों का सामना किया है. नेतन्याहू ने अपने बयान में इस साझा संकट के विरुद्ध एकजुटता और लचीलेपन पर जोर दिया.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.









