
'आओ मुझे ले जाओ...’, कोलंबिया के राष्ट्रपति ने दी ट्रंप को खुली चुनौती, मादुरो की गिरफ्तारी के बाद बढ़ा तनाव
AajTak
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद लैटिन अमेरिका में तनाव देखा जा रहा है. डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच अब कोलंबिया के राष्ट्रपति खुलकर सामने आ गए हैं. उन्होंने दोटूक कहा, आओ, मुझे ले जाओ. मैं इंतजार कर रहा हूं. कोलंबिया के राष्ट्रपति का कहना था कि हमला नहीं, बात करनी है तो सामने आओ.
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद अमेरिका और लैटिन अमेरिका के रिश्तों में जबरदस्त तनाव देखने को मिल रहा है. इसी बीच कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खुली चुनौती दे दी है. पेट्रो ने साफ शब्दों में कहा है- 'आओ मुझे ले जाओ, मैं इंतजार कर रहा हूं.'
दरअसल, लैटिन अमेरिका में ड्रग तस्करी के खिलाफ अमेरिकी कार्रवाई तेज हो गई है. इस बीच, कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच टकराव खुलकर सामने आ गया है. पेट्रो ने ट्रंप को सीधे शब्दों में चेतावनी दी है. पेट्रो का बयान ऐसे वक्त आया है जब अमेरिका ने वेनेजुएला में एक स्पेशल फोर्स ऑपरेशन के जरिए राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को ड्रग तस्करी के आरोपों में गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई ने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है.
‘धमकाओ मत, मैं यहीं इंतज़ार कर रहा हूं’
कोलंबिया के राष्ट्रपति पेट्रो ने ट्रंप को लेकर कहा, आओ मुझे ले जाओ. मैं यहीं तुम्हारा इंतजार कर रहा हूं. मुझे धमकाओ मत. अगर तुम चाहो तो मैं यहीं तुम्हारा इंतजार करूंगा.
पेट्रो ने आगे साफ किया कि उन्हें किसी भी तरह का सैन्य दखल मंजूर नहीं है. उन्होंने कहा, मैं किसी भी तरह के आक्रमण, मिसाइल या हत्या को स्वीकार नहीं करता. सिर्फ इंटेलिजेंस की बात हो सकती है. अगर बात करनी है तो तथ्यों के साथ सामने आकर बात करो, झूठ के साथ नहीं.
उन्होंने कोलंबिया की घरेलू राजनीति पर भी तीखा हमला बोला और कहा कि कोलंबिया की राजनीतिक माफियाओं ने हमें झूठ के सहारे 7 लाख मौतों और दुनिया के सबसे असमान देश में बदल दिया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.








