
आंध्र प्रदेश की खदान में हादसा, छह प्रवासी मजदूरों की मौत, आठ घायल
AajTak
आंध्र प्रदेश के बापटला में रविवार को एक ग्रेनाइट खदान में बड़ा हादसा हो गया, जिसमें ओडिशा के छह प्रवासी मजदूरों की चट्टान गिरने से मौत हो गई और कम से कम आठ घायल हो गए. हादसे के बाद बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया. ओडिशा के मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है.
आंध्र प्रदेश के बापटला जिले के बल्लिकुरावा क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 10:30 बजे एक ग्रेनाइट खदान में चट्टान गिरने से बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में ओडिशा के छह प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.
खदान में काम के दौरान हुआ हादसा
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि हादसे के समय 15 से 16 मजदूर खदान में काम कर रहे थे. अचानक एक विशाल ग्रेनाइट की चट्टान उनके ऊपर गिर गई. मौके पर पहुंची पुलिस और खनन विभाग की टीमों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को आंध्र प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने इस दर्दनाक घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. उन्होंने मृतकों की पहचान दंडा बदत्या (गंजाम), बनमाल चेहरा (गंजाम), भास्कर बिसोई (गंजाम), संतोष गौड़ा (गंजाम), तकुमा डालई (गजपति) और मुसा जान (गजपति) के रूप में की है.
ओडिशा सरकार ने टीम भेजी
ओडिशा सरकार ने मृतकों के शव लाने के लिए गंजम जिला प्रशासन की टीम को आंध्र प्रदेश भेजा है. गंजम के कलेक्टर कीर्ति वासन वी ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव ओडिशा लाए जाएंगे और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कर दी गई हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






