
अली फजल और ऋचा चड्ढा ने कर ली गुपचुप शादी? 'मिर्जापुर' एक्टर ने दिया हिंट
AajTak
अली फजल ने शादी की बात को एक बार फिर उठाया है. उन्होंने ऋचा चड्ढा संग खुद की एक फोटो शेयर करते हुए लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखी है. इस पोस्ट में एक्टर ने कहा है कि ऋचा, तुम सिर्फ मेरी बेगम हो. फैन्स कयास लगा रहे हैं कि कहीं दोनों ने सीक्रेट शादी तो नहीं कर ली है?
बॉलीवुड एक्टर अली फजल और ऋचा चड्ढा पिछले साल अप्रैल में शादी करने वाले थे, लेकिन कोरोनावायरस लॉकडाउन के कारण इन्होंने पोस्टपोन कर दिया था. दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. एक-दूसरे के साथ पोस्ट्स शेयर करते रहते हैं. अक्सर दोनों शादी से जुड़ी पोस्ट लिखते हैं. हालांकि, कुछ भी साफ तौर पर यह नहीं कहते हैं, लेकिन फैन्स को वेडिंग के बारे में अपडेट जरूर देते रहते हैं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












