
अली खामेनेई की मौत से पाकिस्तान में उबाल, भीड़ ने अमेरिकी दूतावास के बाद UN बिल्डिंग में लगाई आग
AajTak
पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र के स्कर्दू शहर में सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे और आयतुल्लाह सैयद अली खामेनेई की मौत पर ईरान के साथ एकजुटता जताई.
पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र के स्कर्दू शहर में सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे और आयतुल्लाह सैयद अली खामेनेई की मौत पर ईरान के साथ एकजुटता जताई. प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका की आक्रामक नीतियों के विरोध में नारे लगाए. इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने स्कर्दू में संयुक्त राष्ट्र से जुड़े एक कार्यालय में आग लगा दी. बिगड़ते हालात को देखते हुए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. यह शहर शिया बहुल है और अपने हिमालयी चोटियों के लिए प्रसिद्ध है और पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है.
स्थानीय सरकार के प्रवक्ता शब्बीर मीर ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया, 'गिलगित-बल्तिस्तान में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जमा हुए और उन्होंने इमारत को जला दिया.' उन्होंने कहा कि इस हिंसक विरोध प्रदर्शन में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. इससे पहले दिन में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की इजरायली और अमेरिकी हमले में मौत के बाद पाकिस्तान के बंदरगाह शहर कराची में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुआ. बता दें कि ईरान के बाद पाकिस्तान और इराक में सबसे बड़ी शिया मुस्लिम आबादी है.
प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी दूतावास पर धावा बोल दिया और दीवार फांदकर अंदर घुसने की कोशिश की. इस दौरान हुई गोलीबारी में कम से कम 12 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई और 30 से अधिक घायल हो गए. इस्लामाबाद और लाहौर में भी अमेरिका विरोधी प्रदर्शन हुए. पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिकी दूतावास वाले राजनयिक परिसर के पास भी प्रदर्शन हुए. वीडियो फुटेज में प्रदर्शनकारियों को आयतुल्लाह अली खामेनेई की तस्वीरें लहराते और अमेरिका मुर्दाबाद के नारे लगाते देखा गया.
Thousands of Pakistanis gathered and set the United Nations office in Skardu on fire. pic.twitter.com/eie3YoRYG7
लाहौर में सैकड़ों प्रदर्शनकारी अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर जमा हुए, लेकिन यहां अमेरिका विरोधी प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और हिंसा की कोई खबर नहीं मिली. रॉयटर्स ने एक प्रत्यक्षदर्शी अकील रजा के हवाले से बताया, 'कुछ प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी वाणिज्य दूतावास से सैकड़ों गज दूर स्थित सुरक्षा द्वार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की. हालांकि, पुलिस ने बिना बल प्रयोग किए उन्हें रोक दिया.' पाकिस्तान में पश्चिमी देशों के कूटनीतिक मिशनों ने बढ़ते तनाव के बीच अपनी सुरक्षा व्यवस्थाएं कड़ी कर दी हैं और देशभर में अपने कर्मचारियों की आवाजाही पर पाबंदियां लगा दी हैं. पाकिस्तान में काम करने वाली मल्टी नेशनल कंपनियां भी हालात की समीक्षा कर रही हैं.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.









