
अयोध्या राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, पाकिस्तान से आया मैसेज, महाराष्ट्र के युवक को 1 लाख का ऑफर
AajTak
महाराष्ट्र के बीड जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां अयोध्या में श्रीराम मंदिर को उड़ाने की धमकी दी गई है.
महाराष्ट्र के बीड जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां अयोध्या में श्रीराम मंदिर को उड़ाने की धमकी दी गई है. पुलिस के अनुसार, बीड के शिरूर कसार इलाके के एक युवक को सोशल मीडिया के ज़रिए यह धमकी मिली है. आरोपी ने खुद को पाकिस्तान के कराची का निवासी बताया है और इस आतंकी साजिश में शामिल होने के लिए युवक को एक लाख रुपये देने की पेशकश की है.
इंस्टाग्राम पर हुआ विवाद, फिर आई धमकी शिरूर पुलिस के अनुसार, युवक इंस्टाग्राम पर वीडियो देख रहा था, उसी दौरान एक पाकिस्तानी अकाउंट से कमेंट में विवाद शुरू हुआ. बातचीत के दौरान उस संदिग्ध ने कहा कि वह अयोध्या के श्रीराम मंदिर को RDX से उड़ाना चाहता है और इस काम के लिए 50 लोगों की जरूरत है. जो भी व्यक्ति मदद करेगा, उसे एक-एक लाख रुपये दिए जाएंगे. अगर युवक खुद यह काम नहीं कर सकता, तो किसी और का नंबर देने को कहा गया.
धमकी भरा ऑडियो भी सामने आया इस मामले में एक धमकी भरा ऑडियो क्लिप भी सामने आया है, जिसमें पाकिस्तानी संदिग्ध कहता है, 'सोच के बताओ, हमारे साथ दो, मुंह खोल तुझे अमाउंट चाहिए. हमें अयोध्या का मंदिर आरडीएक्स से उड़ाना है. पचास बंदे चाहिए. आरडीएक्स पहुंच जाएगा. एक-एक लाख मिल जाएंगे बंदे को काम करने का. अगर तू नहीं कर सकता तो किसी का नंबर दे सकता है...'
पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी शिरूर पुलिस थाने के इंस्पेक्टर प्रवीण जाधव ने पुष्टि करते हुए बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और साइबर सेल समेत अन्य एजेंसियां भी जांच में जुट गई हैं. उन्होंने बताया कि संदिग्ध ने कराची का स्थान भेजकर खुद को पाकिस्तानी साबित करने की कोशिश की है, लेकिन वह वास्तव में पाकिस्तान का नागरिक है या नहीं, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी.
सुरक्षा एजेंसियां सतर्क यह मामला सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. राम मंदिर को लेकर चल रही तैयारियों और सुरक्षा इंतज़ामों को देखते हुए यह धमकी गंभीर मानी जा रही है. पुलिस ने इंस्टाग्राम अकाउंट और ऑडियो संदेश की तकनीकी जांच शुरू कर दी है.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






