
अमेरिका में हिंदुओं को कैसे टारगेट कर रहे खालिस्तानी... US में रहने वाले भारतीयों ने FBI-पुलिस को बताया
AajTak
अमेरिका में बसे भारतीय और भारतवंशियों ने चिंता जताई है कि अमेरिकी सरजमीं से एंटी इंडिया एक्टिविटीज को अंजाम दिया जा रहा है और एफबीआई-पुलिस कोई एक्शन नहीं ले रही है. भारतीय-अमेरिकी समुदाय के नेताओं ने एफबीआई और पुलिस के साथ मीटिंग में बताया कि खालिस्तानी खुलेआम धमकी दे रहे हैं.
अमेरिकी सरजमीं का इस्तेमाल भारत विरोधी गतिविधियों के लिए किया जा रहा है. इसे लेकर भारतीय-अमेरिकियों ने चिंता जताई है. भारतीय-अमेरिकियों ने जस्टिस डिपार्टमेंट, एफबीआई और पुलिस के साथ एक मीटिंग की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि अमेरिका की धरती से भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है.
इस मीटिंग में मौजूद कई भारतीय-अमेरिकियों ने इस बात पर नाराजगी जाहिर की कि अमेरिका में जांच एजेंसियां भारत में आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है.
दरअसल, हाल ही में अमेरिका में हिंदू और जैन मंदिरों पर हमले बढ़ गए हैं. इसे लेकर ही भारतीय समुदाय के नेता अजय जैन भूटोरिया ने बैठक आयोजित की थी. इसमें दो दर्जन से ज्यादा प्रतिष्ठित भारतीय-अमेरिकियों ने हिस्सा लिया था.
इस मीटिंग में डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस से विंसेंट प्लायर और हरप्रीत सिंह के साथ-साथ एफबीआई और पुलिस के कई आला अधिकारी मौजूद थे.
इस बैठक के बाद भारतीय-अमेरिकियों ने कहा कि मंदिरों पर अचानक हमले बढ़ गए हैं, जिस कारण यहां रहे भारतीय और भारतवंशी डर में हैं. उन्होंने कहा कि खालिस्तान समर्थक स्कूलों और भारतीयों की दुकानों के बाहर ट्रक खड़ा कर डराने की कोशिश करते हैं.
मीटिंग के दौरान भारतीय-अमेरिकियों ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि एफबीआई और पुलिस जैसी एजेंसियां ऐसे लोगों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं ले रही है. इनमें वो लोग भी शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में सैन फ्रांसिस्को में भारतीय दूतावास को जलाने की कोशिश की थी और राजनयिकों को खुलेआम धमकी दी थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.









