
अमेरिका में सिर्फ शराब भर नहीं है Bourbon Whiskey, भारत के 50 फीसदी टैक्स घटाने के पीछे ये है कहानी
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता का असर अब दिखने लगा है. भारत ने अमेरिकी बोरबॉन व्हिस्की (Bourbon Whiskey) पर आयात शुल्क को 150 प्रतिशत से घटाकर 100 प्रतिशत कर दिया है. यानी 50 फीसदी टैक्स को घटाया गया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता का असर अब दिखने लगा है. भारत ने अमेरिकी बोरबॉन व्हिस्की (Bourbon Whiskey) पर आयात शुल्क को 150 प्रतिशत से घटाकर 100 प्रतिशत कर दिया है. यानी 50 फीसदी टैक्स को घटाया गया है. भारत की ओर से यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब मोदी से मुलाकात के पहले ट्रंप ने दक्षिण एशियाई बाजारों में ज्यादा टैक्स की आलोचना की थी.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को लेकर कहा था कि भारत किसी भी देश की तुलना में ज्यादा टैक्स लगाता है. उन्होंने हार्ले डेविडसन का उदाहरण दिया. जिसे लेकर उन्होंने कहा कि भारत में ज्यादा टैक्स की वजह से हार्ले डेविडसन को भारत में ही मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाना पड़ा. ताकि उसे टैक्स नहीं देना पड़े. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि आखिर भारत ने बोरबॉन व्हिस्की पर टैक्स क्यों घटाया. इस बोरबॉन व्हिस्की का इतिहास क्या है और इसकी मार्केट कितनी बड़ी है...
अमेरिका की है बोरबॉन व्हिस्की
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका बोरबॉन व्हिस्की का प्रमुख निर्यातक है और भारत में इसके आयात का लगभग एक चौथाई हिस्सा अमेरिका से आता है. 2023-24 में भारत ने 2.5 मिलियन डॉलर की बोरबॉन व्हिस्की आयात की थी. वॉशिंगटन और न्यू दिल्ली ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 500 अरब डॉलर तक दोगुना करने की बात कही है. इसमें शुल्क घटाने और बाजारों तक पहुंच बढ़ाना भी शामिल है. ऐसे में भारत ने इस व्हिसकी की लोकप्रियता को और बढ़ाने और बाजार में पहुंच बढ़ाने के लिए ये कदम उठाया है.
अमेरिका की एकमात्र स्वदेशी शराब
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बोरबॉन व्हिस्की अमेरिका की एकमात्र स्वदेशी शराब है, जो मक्का, गेहूं और माल्ट से बनाई जाती है. इसमें करीब 51 प्रतिशत मक्का होता है. अमेरिका में इस व्हिस्की की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 1964 में, अमेरिकी कांग्रेस ने बोरबॉन व्हिस्की को "अमेरिका का विशिष्ट उत्पाद" घोषित किया था. अमेरिका में सिर्फ ये एक शराब भर नहीं है बल्कि इसे संस्कृति और यूनिक प्रोडक्ट के नजरिए से देखा जाता है.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.







