
अमेरिका में भारतीय मूल की न्यूरोसाइंटिस्ट को मिला बड़ा अवॉर्ड, मिलेगी इतनी धनराशि
AajTak
भारतीय मूल की न्यूरोसाइंटिस्ट अभिलाषा जोशी को अमेरिका में बड़ा अवॉर्ड मिला है. उन्हें सोसायटी ऑफ न्यूरोसाइंस ने उन्हें 'पीटर एंड पैट्रिशिया ग्रूबर इंटरनेशनल रिसर्च अवॉर्ड' से सम्मानित किया है.
भारतीय मूल की न्यूरोसाइंटिस्ट अभिलाषा जोशी को अमेरिका में बड़ा अवॉर्ड मिला है. उन्होंने सोसायटी ऑफ न्यूरोसाइंस ने सम्मानित किया है. वॉशिंगटन स्थित ये सोसायटी हर साल यंग न्यूरोसाइंटिस्ट को उनकी रिसर्च और खोज के लिए सम्मानित करती है.
अभिलाषा जोशी इस समय पुर्तगाल के लिस्बन में चंपालिमॉड सेंटर फॉर द अननोन में विजिटिंग रिसर्चर हैं. सोसायटी ऑफ न्यूरोसाइंस ने उन्हें 'पीटर एंड पैट्रिशिया ग्रूबर इंटरनेशनल रिसर्च अवॉर्ड' से सम्मानित किया है.
इस अवॉर्ड के साथ 25 हजार डॉलर की इनामी राशि मिलती है. साथ ही सोसायटी ऑफ न्यूरोसाइंस की सालाना मीटिंग में शामिल होने का मौका भी मिलता है. ये मीटिंग इसी हफ्ते होने वाली है.
भारत की रहने वालीं अभिलाषा जोशी ने इंग्लैंड की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट रिसर्च की है. यहां रहकर उन्होंने खास तरह के न्यूरॉन्स की पहचान की थी.
सोसायटी की ओर से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि अल्जाइमर जैसी बीमारियों में कॉग्निटिव और मोटर डेफिसिट आमतौर पर एकसाथ मौजूद होती हैं, और इनकी रिसर्च से पता चलता है कि ये अलग-अलग लक्षण जुड़े हो सकते हैं.
अभिलाषा जोशी के साथ-साथ इस अवॉर्ड से दो और न्यूरोसाइंटिस्ट को भी सम्मानित किया गया है.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.










